Realme 7 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से हो सकता है लैस

लीक के अनुसार, Realme 7 5G की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) होने का दावा है, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 नवंबर 2020 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 5G की कीमत लीक
  • स्पेसिफिकेशन्स की भी मिली जानकारी
  • चीन में लॉन्च हो चुके Realme V5 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है

Realme 7 5G के स्पेसिफिकेशन्स Realme V5 के समान हो सकते हैं

Realme 7 5G कंपनी की मौजूदा रियलमी 7 सीरीज़ की आगामी पेशकेश हो सकती है, जिसमें पहले से Realme 7 4G, 7 Pro और 7i शामिल हैं। जबकि Realme ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, नए स्मार्टफोन को कथित तौर पर थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन्स  कमीशन (NBTC) से सर्टिफिकेशन मिला है। एनबीटीसी साइट पर मौजूद जानकारी से पता चलता है कि Realme 7 5G Realme V5 का ग्लोबल वर्ज़न हो सकता है।

जैसा कि शुरू में टिपस्टर सुधांशु अंबोरे द्वारा रिपोर्ट किया गया था, NBTC साइट से पता चलता है कि Realme 7 5G मॉडल नंबर RMX2111 के साथ आ सकता है। यह पहले Realme V5 से जुड़ा था, जो अगस्त में चीन में लॉन्च हुआ था।
Advertisement

NBTC साइट Realme 7 5G के बारे में कोई खास जानकारियां नहीं देती है। हालांकि, यदि यह Realme V5 का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है, तो हम समान स्पेसिफिकेशन्स की उम्मीद कर सकते हैं। ट्विटर पर टिप्सटर अभिषेक यादव ने अघोषित फोन की कीमत को भी लीक किया है।
 

Realme 7 5G price (expected)

लीक के अनुसार, रियलमी 7 5जी की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) होने का दावा है, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (लगभग 21,400 रुपये) बताई गई है। 
 

Realme 7 5G specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करते हैं। Realme 7 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट, होल-पंच डिज़ाइन और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट और 6.5-इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होंगे। टिप्सटर अभिषेक यादव ने यह भी बताया कि Realme 7 5G में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और 9.1 एमएम मोटाई की बात भी कही गई है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। ये सभी स्पेसिफिकेशन Realme V5 के समान हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 7 5G, Realme 7 5G price, Realme 7 5G specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.