Realme 6i लॉन्च, चार रियर कैमरे और हीलियो जी80 प्रोसेसर है इसमें

Realme 6i चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच क्षमता की बड़ी बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 मार्च 2020 19:01 IST
ख़ास बातें
  • म्यांमार में लॉन्च हुआ है Realme 6i
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Realme 6i के दो वेरिएंट
  • रिलयमी 6आई है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Realme 6i में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Realme 6i म्यांमार में लॉन्च हो चुका है। यह स्मार्टफोन Reame 5i का अपग्रेड है और रियलमी 6 सीरीज़ का हिस्सा है। रियलमी 6आई स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट से लैस है। कंपनी के मुताबिक, रियलमी 6आई इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस फोन के बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप और आगे की तरफ एक मात्र कैमरा दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 6आई  के दो वेरिएंट हैं। इन्हें व्हाइट मिल्क और ग्रीन टी रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Realme 6i: Price and availability

रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 6आई के दो विकल्प होंगे- 3 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी। इसके 3 जीबी वेरिएंट की कीमत MMK 249,900 (लगभग 13,000 रुपये) है और इसके 6 जीबी वेरिएंट का दाम MMK 299,900 (लगभग 15,600 रुपये) है।
Advertisement

Realme 6i को फिलहाल भारत में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Realme 6i: Specifications

डुअल सिम (नैनो) रियलमी 6आई में Android 10 पर आधारित रियलमी यूआई है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।
Advertisement

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी 6आई में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। वहीं, इसमें सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, तीसरा ब्लैक और व्हाइट पोर्ट्रट लेंस और आखिरी एक मैक्रो लेंस बैक पैनल पर दिया गया है। फ्रंट पैनल के लिए 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। यह फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। स्टोरेज के मामले में आपको 64 जीबी और 128 जीबी का विकल्प मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं।

रियलमी 6आई में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच क्षमता की बड़ी बैटरी दी गई है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 195 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 6i, Realme 6i price, Realme 6i specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.