Realme 6 सीरीज़ के फीचर्स से उठा पर्दा, 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेगा यह सबकुछ

Realme 6 और Realme 6 Pro हैंडसेट के लॉन्च की तारीख आई सामने। इससे पहले कई फीचर्स से पर्दा। रियलमी 6 सीरीज़ में मिलेगा 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 फरवरी 2020 16:16 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 6 प्रो का होल-पंच कैप्सूल के आकार का है
  • रियलमी 6 में होल-पंच तो है, लेकिन सिर्फ एक सेल्फी कैमरे के लिए जगह
  • फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे Realme 6 सीरीज़ के फोन

Realme 6 और Realme 6 Pro के लिए लॉन्च इवेंट वेबपेज लाइव

Realme ने ऐलान कर दिया है कि Realme 6 और Realme 6 Pro हैंडसेट 5 मार्च को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। इसके बाद ही कंपनी ने रियलमी 6 सीरीज के फोन से जुड़े कुछ फीचर्स से भी पर्दा उठाया है, जिनकी मौजदूगी 'किफायती' फोन में सुखद अनुभव देती है। रियलमी ने इस अपनी लेटेस्ट सीरीज में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप देने की तरफ इशारा दिया है। फोन में होल-पंच डिजाइन के साथ 90Hz डिस्प्ले होगा और 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी। रियलमी ने अपने अधिकारिक टीजर्स में रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो के फ्रंट पैनल की भी झलक दिखा दी है।

Realme की अधिकारिक इवेंट साइट पर जानकारी दी गई है कि रियलमी 6 सीरीज में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ पेनोरोमा शॉट्स के लिए अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, लॉन्ग रेंज फोटो के लिए टेलीफोटो लेंस और क्लोज़ अप तस्वीरों के लिए मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। रियलमी ने बाकी सेंसर के रिजॉल्यूशन का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं है कि 64 मेगापिक्सल कैमरे में Sony IMX686 या Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर दिया जाएगा।

लॉन्च इवेंट की साइट से Realme 6 और Realme 6 Pro के फ्रंट कैमरे की भी झलक मिली है। रियलमी 6 में होल-पंच तो है, लेकिन सिर्फ एक सेल्फी कैमरे के लिए जगह है। वहीं, रियलमी 6 प्रो का होल-पंच कैप्सूल के आकार का है। यानी यह डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप से लैस है। ईयरपीस स्ट्राइप्स को फोन के फ्रेम और ग्लास के बीच जगह दी गई है।
रियलमी 6 सीरीज का डिस्प्ले जो फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। हालांकि, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सिर्फ प्रो वेरिएंट तक सीमित होगा, इसमें अभी भी संशय है। रियलमी 6 सीरीज के फोन में 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। इसकी भी पुष्टि हो गई है। रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो के लॉन्च से पहले कपंनी ने ब्लाइंड ऑर्डर और ऑफर्स की भी जानकारी साझा कर दी है।

ब्लाइंड ऑर्डर स्कीम में रजिस्टर करने के लिए इच्छुक ग्राहकों को 4 मार्च से पहले 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। बाकी बची हुई राशि 15 मार्च को होने वाली रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो की पहली सेल के दौरान अदा करनी होगी। रियलमी 6 खरीदने वाले ग्राहकों को रियलमी बड्स 2 ईयरफोन्स मुफ्त मिलेंगे जो फोन के साथ ही भेज दिए जाएंगे।
Advertisement
वहीं, रियलमी 6 प्रो के ग्राहकों को रियलमी वायरलेस बड्स के लिए 1000 रुपये का डिस्काउंड कूपन भी दिया जाएगा। आप रियलमी की वेबसाइट पर जाकर इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  2. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.