Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होने का दावा

Realme 6 की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से पता चला है कि यह 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में रियलमी 6 में MT6785T हार्डवेयर वर्ज़न होने का जिक्र है।

Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होने का दावा
ख़ास बातें
  • रियलमी 6 की बैटरी 4,300 एमएएच की होने की जानकारी मिली
  • Realme 6 Pro एंड्रॉयड 10 पर चलेगा
  • Realme 6 और Realme 6 Pro के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
विज्ञापन
Realme 6 और इसके प्रो वेरिएंट को हाल ही में सिंगापुर का IMDA सर्टिफिकेशन मिला था। इससे इशारा मिला कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो लॉन्च से बहुत दूर नहीं हैं। Realme के इन दोनों फोन को अब वाई-फाई एलायंस का सर्टिफिकेशन मिला है। वाई-फाई एलांयस के डेटाबेस से पता चला है कि Realme 6 का मॉडल नंबर RMX2001 है और Realme 6 Pro का मॉडल नंबर RMX2061 है। दावा किया गया है कि रियलमी 6 में मीडियाटेक प्रोसेसर होगा, जबकि रियलमी 6 प्रो में एंड्रॉयड 10 होगा।

Realme 6 की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से पता चला है कि यह 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में रियलमी 6 में MT6785T हार्डवेयर वर्ज़न होने का जिक्र है। बता दें कि मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इंटरनल मॉडल नंबर MT6785T है। गेमिंग के लिए बना हुआ यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह ARM Cortex-A76 और Cortex-A55 CPU कोर्स के साथ आता है। ग्राफिक्स की ज़िम्मेदारी Mali-G76 3EEMC4 GPU पर है।

फोन की बात करें तो रियलमी 6 की बैटरी 4,300 एमएएच की होगी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। रियलमी 6 का डाइमेंशन 162.1 x 74.8 x 9.6 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम। फोन ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, Realme ने अभी तक रियलमी 6 सीरीज़ के फोन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

अब बात रियलमी 6 सीरीज़ के ज़्यादा पावरफुल स्मार्टफोन Realme 6 Pro की है। इस फोन को भी वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया है। रियलमी 6 प्रो की वाई-फाई एलायंस की लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का मॉडल नंबर RMX2061 है। यह डुअल-बैंड Wi-Fi a/b/g/n//ac स्टेंडर्ड के साथ लिस्ट हुआ है। पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें ColorOS स्किन के साथ Realme UI का तड़का होगा। रियलमी 6 सीरीज़ में नॉच की छुट्टी होगी और इनमें होल-पंच डिज़ाइन हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 6, Realme 6 Pro, RMX2001, RMX2061
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »