Realme 6 को भारत में मिला नया अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

यदि आपको नए Realme 6 अपडेट के आने का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप अपने फोन की Settings ऐप के अंदर Software Update पर इस नए अपडेट को देख सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2020 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 में अब Google Play ऐप भी करेगा सपोर्ट
  • RMX2001_11.B.33 वर्ज़न नंबर के साथ आता है नया Realme UI अपडेट
  • कई समस्याओं को भी इस अपडेट के जरिए किया गया है फिक्स

Realme 6 की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है

Realme 6 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया Realme UI 1.0 अपडेट  के साथ रियलमी 6 के लिए कुछ नए फीचर्स लेकर आता है। कंपनी के अनुसार, नए अपडेट में रियलमी 6 के कई बग्स (समस्याओं) को भी फिक्स किया गया है। इसके अलावा रियलमी 6 लेटेस्ट अपडेट में स्मार्टफोन में Google Pay ऐप को भी जोड़ दिया गया है। अपडेट नई भाषा, नया लॉकस्क्रीन वॉलपेपर आदि बदलाव भी लेकर आता है।

Realme 6 (रिव्यू) के भारतीय वेरिएंट को RMX2001_11.B.33 वर्ज़न नंबर के साथ नया रियलमी यूआई 1.0 मिला है। नया अपडेट डाउनलोड के लिए रियलमी वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर दिए 'अपडेट लॉग' के मुताबिक, नए रियलमी अपडेट में कुछ समस्याओं को ठीक किया गया है और कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अपडेट में Google Pay को जोड़ा गया है। यह विकल्प केवल भारतीय वेरिएंट के लिए पेश किया गया है। इसके अलावा अब स्मार्टफोन हिब्रू भाषा भी सपोर्ट करेगा। कंपनी ने Realme 6 के डिफॉल्ट लॉकस्क्रीन वॉलपेपर को भी अपडेट किया है।
 
नए फीचर्स के अलावा कंपनी ने कुछ समस्याओं को भी ठीक किया है। रियलमी 6 में Instagram में आने वाली स्प्लैश स्क्रीन समस्या को भी ठीक किया गया है। इसके अलावा गेम स्पेस के अंदर कुछ गेम्स में 0 fps दिखाता था। रियलमी ने इस समस्या को भी ठीक किया है। आखिर में कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Realme 6 की स्टेबिलिटी को लेकर भी कुछ सुधार किए हैं।


यदि आपको नए Realme 6 अपडेट के आने का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप अपने फोन की Settings ऐप के अंदर Software Update पर इस नए अपडेट को देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे यहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  5. Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.