Realme 5 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा होगा बेहतर

Realme 5 Update: रियलमी 5 को पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें Realme ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले नए अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 17:32 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • Realme 5 Price 9,999 रुपये से शुरू
  • Realme 5 Sale होगी Flipkart पर

Realme 5 Update: रियलमी 5 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा होगा बेहतर

Realme 5 Update: रियलमी 5 को पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। याद करा दें कि रियलमी 5 को Realme 5 Pro के साथ इस साल अगस्त में भारत में उतारा गया है। Realme 5 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला एक किफायती स्मार्टफोन है। रियलमी 5 स्मार्टफोन भारत में फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। नया सॉफ्टवेयर सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट और डिफॉल्ट कैमरा ऐप में इंप्रवमेंट के साथ आ रहा है। इसके अलावा रियलमी 5 को मिले अपडेट के साथ अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी जोड़ा गया है।

कलरओएस 6.0 अपडेट का फर्मवेयर वर्जन RMX1911EX_11_A.12 है और इसका फाइल साइज़ 2.34 जीबी है। लेटेस्ट अपडेट के बाद Realme 5 का 12 मेगापिक्सल कैमरा थोड़े बेहतर रिजॉल्यूशन में तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा। अपडेट के साथ पोर्ट्रेट मोड इफेक्ट को भी बेहतर बनाया गया है। चेंजलॉग के अनुसार, रियलमी 5 को मिला लेटेस्ट अपडेट WhatsApp और Facebook Messenger वीडियो कॉल की परफॉर्मेंस को इंप्रूव करेगा।
 
   
अपडेट ओवर-द-एयर अपडेट के रूप में उपलब्ध है और आने वाले कुछ हफ्तों में सभी Realme 5 यूज़र तक अपडेट पहुंच जाएगा। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स> सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

Realme 5 Price in India, Specifications

भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी। रियलमी 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है। रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है।
Advertisement

इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Realme 5 चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.