Realme 5 Pro, Realme X, Realme C2 सहित कई Realme फोन पर हैं ऑफर्स

हमने आपकी सुविधा के लिए Flipkart Big Diwali Sale, Amazon Big Billion Days: Celebration Special Sale और Realme Festive Days Sale में रियलमी ब्रांड के स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स की सूची तैयार की है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme XT पर भी कोई छूट नहीं है
  • 7,999 रुपये में बिक रहा है रियलमी यू1
  • Realme 5 Pro के साथ कार्ड वाले ऑफर्स उपलब्ध

Realme 5 बिक रहा है 1,000 रुपये सस्ते में

त्योहारी सीज़न का फायदा हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी उठाना चाहती है। ऐसे में Realme कैसे पीछे रहे? रियलमी ब्रांड का हर स्मार्टफोन किसी ना किसी ऑफर के साथ बिक रहा है। कुछ रियलमी फोन की कीमतों में बदलाव किया गया है तो कुछ फोन प्रीपेड डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। रियलमी 5, रियलमी सी2, रियलमी 3 और रियलमी 3 प्रो जैसे फोन के दाम अस्थाई तौर पर कम किए गए हैं। वहीं, Realme X और Realme XT जैसे प्रीमियम फोन सस्ते तो नहीं हुए हैं। लेकिन इनके साथ अलग-अलग ऑफर्स हैं।

हमने आपकी सुविधा के लिए Flipkart Big Diwali Sale, Amazon Big Billion Days: Celebration Special Sale और Realme Festive Days Sale में रियलमी ब्रांड के स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स की सूची तैयार की है।
Advertisement

Realme 5
रियलमी 5 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन त्योहारी सीजन में फ्लिपकार्ट पर रियलमी 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब भी 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी पहले दो वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ते में बिक रहे हैं। इसके अलावा एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

वहीं, Realme की अपनी वेबसाइट रियलमी 5 के तीनों वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट है। यानी रियलमी 5 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस वेबसाइट पर एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस वेबसाइट से फोन खरीदने पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी।

Realme 5 Pro
Advertisement
Flipkart सेल में रियलमी 5 प्रो की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अब भी 13,999 रुपये शुरुआती कीमत में ही उपलब्ध है। लेकिन ग्राहक प्रीपेड ऑर्डर करके इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन खरीदने के लिए इंस्टेंट भुगतान करने पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह ऑफर तीनों ही वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं, रियलमी की वेबसाइट पर भी रियलमी 5 प्रो के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वेबसाइट पर एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस वेबसाइट से फोन खरीदने पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी।
Advertisement

Realme 3
फ्लिपकार्ट पर रियलमी 3 के तीनों ही वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये कटौती की गई है। रियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,499 रुपये में बिक रहा है। आप Realme 3 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके अलावा एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (सर्वाधिक 1,000 रुपये) की छूट है।
Advertisement

Realme की वेबसाइट पर फोन के तीनों ही वेरिएंट की कीमतों में 500 रुपये की ही कटौती हुई है। इस वेबसाइट पर एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस वेबसाइट से फोन खरीदने पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी।

Realme 3 Pro
फ्लिपकार्ट पर रियलमी 3 प्रो के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 13,999 रुपये कर दिया गया है। फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के लिए ग्राहक प्रीपेड ऑर्डर करके अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। तीनों में से कोई भी वेरिएंट खरीदने के लिए इंस्टेंट भुगतान करने पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

रियलमी की वेबसाइट पर भी दाम फ्लिपकार्ट वाली है। लेकिन यहां पर एक साल की अतिरिक्त गारंटी और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Realme C2
Realme C2 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज को 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। प्रीपेड टांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। सर्वाधिक छूट 1,000 रुपये की है। इस फोन के साथ एसबीआई बैंक के कार्ड वाला ऑफर नहीं उपलब्ध है।

रियलमी की वेबसाइट पर भी रियलमी सी2 के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की छूट दी गई है। यहां पर एक साल की अतिरिक्त गारंटी और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Realme U1
रियलमी यू1 भी अमेज़न ग्रेट इंडिया फेस्टिवल 2019 सेल में डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। सीमित समय के लिए फोन को 7,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Realme U1 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

Realme X को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर कीमत में कोई फायदा नहीं होगा। लेकिन प्रीपेड टांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Realme XT पर भी कोई छूट नहीं है। लेकिन एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन के साथ प्रीपेड ऑफर नहीं है।

रियलमी डॉट कॉम पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Realme X, रियलमी 3 प्रो, Realme 5 Pro और Realme XT स्मार्टफोन के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर सभी रियलमी फोन के साथ एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। साथ ही  HDFC Bank डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक भी है। रियलमी एक्स, रियलमी 3 प्रो, रियलमी 5 प्रो, रियलमी 5 और रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन पर 500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X, Realme XT, Realme 5 Pro, Realme 5, Realme 3 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.