• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 5 Pro को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला डार्क मोड और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Realme 5 Pro को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला डार्क मोड और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Realme 5 Pro Update: Realme 1 और Realme U1 के बाद अब रियलमी 5 प्रो को भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना लगा है। जानें हैंडसेट को मिले नए अपडेट के बारे में।

Realme 5 Pro को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला डार्क मोड और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Realme 5 Pro को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला डार्क मोड और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

ख़ास बातें
  • Realme 5 Pro Update का वर्जन नंबर RMX1971EX_11.A.11 है
  • मैनुअल डाउनलोड लिंक फिलहाल यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं
  • रियलमी 5 प्रो को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच
विज्ञापन
Realme 5 Pro Update: Realme 1 और Realme U1 के बाद अब रियलमी 5 प्रो को भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना लगा है। Realme 5 Pro को मिला अपडेट सिस्टम-वाइड डार्क मोड, अक्टूबर सिक्योरिटी पैच के अलावा कैमरा और टच में सुधार के साथ आ रहा है। कई समस्याओं को भी नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया है जैसे कि एचडीआर फोटो स्पॉट, फोकस रेपेटिशन समस्या को दूर किया गया है।

Realme ने अपने आधिकारिक फोरम पर Realme 5 Pro स्मार्टफोन को मिले नए अपडेट की घोषणा की है। रियलमी 5 प्रो को मिले नए अपडेट का वर्जन नंबर  RMX1971EX_11.A.11 है और यह अक्टूबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट पेज पर अभी तक यूज़र्स के लिए मैनुअल डाउनलोड लिंक नहीं दिया गया है, लेकिन इसे जल्द लाइव किया जा सकता है। सिस्टम-वाइड डार्क मोड के अलावा चेंजलॉग से इस बात का संकेत मिला है कि अपडेट वाइड-एंगल वीडियो शूटिंग फीचर के साथ आ रहा है।

अपडेट के साथ गेम टच एक्सपीरियंस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान पावर खपत और 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 रिजॉल्यूशन को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि नए अपडेट के साथ कमियों को भी दूर किया गया है। पहले टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और 1080p@60fps के बीच स्विच करते वक्त 1080p@60fps प्रीव्यू ग्रीन स्ट्राइप दिखाता था लेकिन अब इस समस्या को ठीक कर दिया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »