Realme 4 और रियलमी 4 प्रो जल्द हो सकते हैं लॉन्च

रियलमी भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को Realme X और रियलमी 3आई को लॉन्च करने वाली है।

Realme 4 और रियलमी 4 प्रो जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Realme 3 सीरीज़ के अपग्रेड होंगे ये स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • रियलमी 3 और रियलमी 3 प्रो के अपग्रेड होंगे ये स्मार्टफोन
  • रियलमी ब्रांड के तीन फोन को EEC पर लिस्ट किया गया
  • Realme मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार नए फोन लॉन्च कर रही है
विज्ञापन
Realme 4 और Realme 4 Pro को यूरेशियन इकोनॉमिक कमिशन की साइट पर लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि दोनों ही फोन जल्द लॉन्च हो सकते हैं। EEC पर तीन मॉडल नंबर को लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर से प्रतीत होता है कि ये रियलमी 4 और रियलमी 4 प्रो हैं। फिलहाल, रियलमी भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को रियलमी एक्स और रियलमी 3आई को लॉन्च करने वाली है। रियलमी 3आई इस साल ही लॉन्च किए गए रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा। वहीं, रियलमी 4 और रियलमी 4 प्रो हैंडसेट रियलमी 3 सीरीज़ के अपग्रेड होंगे।

NashvilleChatterClass की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में ईईसी की वेबसाइट पर RMX1921, RMX1927 और RMX1971 मॉडल नंबर के साथ तीन रियलमी हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि RMX1921 और RMX1971 मॉडल नंबर वाले फोन क्रमशः Realme 4 और Realme 4 Pro हैं। याद रहे कि रियलमी 3 और रियलमी 3 प्रो का मॉडल नंबर क्रमशः RMX1821 और RMX1851 था। फिलहाल, RMX1927 मॉडल नंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि यह रियलमी यू1 का अपग्रेड होगा। लेकिन यह कयास मात्र है।

रियलमी 4 और रियलमी 4 प्रो की ईईसी लिस्टिंग से साफ है कि दोनों फोन आने वाले महीने में लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल, सबकी नज़र 15 जुलाई पर है। इस दिन रियलमी भारतीय मार्केट में रियलमी एक्स और रियलमी 3आई को लॉन्च करेगी।

रियलमी एक्स सीरीज़ को पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। रियलमी 3आई में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 4,230 एमएएच की बैटरी, डुअल कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड पाई होने की पुष्टि हो चुकी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 4, Realme 4 Pro, Realme
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »