Realme 3, Redmi Note 7 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के आधारित पर Realme 3 की तुलना Redmi Note 7 और Samsung Galaxy M20 से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मार्च 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
  • रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है
  • Galaxy M20 का दाम 10,990 रुपये से शुरू होता है

Realme 3 vs Redmi Note 7 vs Samsung Galaxy M20

Realme ने सोमवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया। लॉन्च के वक्त से साफ था कि कंपनी इस फोन के ज़रिए शाओमी के लेटेस्ट हैंडसेट Redmi Note 7 को चुनौती देना चाहती है। याद रहे कि बीते हफ्ते ही शाओमी ने भारतीय मार्केट में अपने Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को उतारा था। दूसरी तरफ, सैमसंग ने हाल ही अपने Samsung Galaxy M20 स्मार्टफोन को उतारा था। कीमत और स्पेसिफिकेशन से साफ है कि मार्केट में इन तीनों फोन की भिड़ंत तय है।

अहम खासियतों तो बात करें तो Realme 3 वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6, अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच बैटरी से लैस है। इस फोन की पहले सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि यह फोन अपनी चुनौतियों के सामने कहां खरा उतरता है।
Advertisement

यह देखते हुए हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के आधारित पर Realme 3 की तुलना Redmi Note 7 और Samsung Galaxy M20 से की है।
 

Realme 3 vs Redmi Note 7 vs Samsung Galaxy M20 कीमत

भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर मिलेगा। फोन की पहली सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। इस दौरान डायमंड ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। Realme ने यह भी जानकारी दी है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट का मौज़ूदा दाम पहले 10 लाख ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा फोन के रेडिएंट ब्लू वेरिएंट को 26 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू। Redmi Note 7 की पहली फ्लैश सेल 6 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M20 (रिव्यू) का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 रुपये में बेचा जाता है। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट चारकोल ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में मिलता है।
Advertisement
 

Realme 3 vs Redmi Note 7 vs Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है, वहीं Samsung Galaxy M20 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 पर चलता है।

अब बात डिस्प्ले की। Realme 3 में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।  रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। Samsung Galaxy M20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080X2340 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर और रैम की। Realme के लेटेस्ट हैंडसेट में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। Galaxy M20 ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है।  Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy M20 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा।

सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग Galaxy M20  में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, रियलमी 3 में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

अब बात बैटरी क्षमता की। Realme 3 की बैटरी Realme 3 की बैटरी 3500 एमएएच की है। Redmi Note 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। गैलेक्सी एम20 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रियलमी 3 बनाम रेडमी नोट 7 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम20

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.20 इंच6.30 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660सैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी4 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
4230 एमएएच4000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड 9.0एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.206.306.30
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
19:919.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-409-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.1 गीगाहर्ट्ज़2.2 गीगाहर्ट्ज़1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660सैमसंग एक्सीनॉस 7904
रैम
3 जीबी4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहींहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/1.9) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांहां
रियर फ्लैश
हांएलईडीहां
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
--नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 6MIUI 10Samsung Experience 9.5 UX

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां-
माइक्रो यूएसबी
हां-नहीं
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां-
यूएसबी टाइप सी
-हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां--
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां-
जायरोस्कोप
हांहां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3, Redmi Note 7, Samsung Galaxy M20

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.