Realme 3 Pro आज से मिलेगा दुकानों में भी

Realme 3 Pro आज से भारत में ऑफलाइन स्टोर पर भी बेचा जाएगा। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मई 2019 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है
  • Realme 3 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है
  • ऐप परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ अच्छी है

Realme 3 Pro आज से मिलेगा दुकानों में भी

Realme 3 Pro आज से भारत में ऑफलाइन स्टोर पर भी बेचा जाएगा। कंपनी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि रियलमी 3 प्रो की बिक्री भारत में 8,000 रिटेल स्टोर पर होगी। Realme 3 Pro भारत में कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। याद करा दें कि Realme 3 Pro को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जा रहा था। आइए अब आपको Realme 3 Pro की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Realme 3 Pro की भारत में कीमत

रियलमी 3 प्रो का दाम 13,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है तो वहीं फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में बेचा जाता है। कंपनी के अनुसार, 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही रिटेल स्टोर पर बेचा जाएगा। Realme 3 Pro हैंडसेट कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटनिंग पर्पल रंग में बेचा जाता है।
Advertisement
 

Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Realme 3 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ आने वाले इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। रियलमी 3 प्रो में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम भी दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरा फीचर की बात करें रियलमी 3 प्रो में 960 फ्रेम प्रति सेकेंड सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, 64 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने के लिए अल्ट्रा एचडी मोड और ऑप्टिमाइज़्ड नाइटस्केप मोड है।
Advertisement

Realme 3 Pro में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Realme का लेटेस्ट हैंडसेट ब्लूटूथ 5.0, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट से लैस है। डिवाइस की बैटरी 4,045 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.8x74.2x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4045 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.