Realme 2 Pro 27 सितंबर को हो सकता है भारत में लॉन्च

Oppo के सब ब्रांड Realme ने 27 सितंबर को आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी भारत में Realme 2 Pro को लॉन्च कर सकती है। नया स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Realme 2 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2018 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro के लिए कंपनी ने भेजे मीडिया इनवाइट
  • नए चिसपेट के साथ लॉन्च हो सकता है Realme 2 Pro
  • 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है रियलमी 2 प्रो
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के सब ब्रांड Realme ने 27 सितंबर को आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। रियलमी ने इवेंट से संबंधित जानकारी से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी भारत में Realme 2 Pro को लॉन्च कर सकती है। नया स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Realme 2 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। Realme 2 की तरह रियलमी 2 प्रो सस्ता वेरिएंट नहीं होगा। भारत में रियलमी 2 की कीमत 8,990 रुपये है। बेहतर और फास्ट परफॉर्मेंस के लिए Realme के अगले स्मार्टफोन में नए चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Realme 1 और Realme 2 की तरह नए हैंडसेट के बैक पैनल पर भी डायमंड-कट इफेक्ट देखने को मिल सकता है।

Realme 2 Pro के लिए भेजे गए मीडिया इनवाइट में "We are back 2 surprise you." लिखा नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि इनवाइट में  "2", "Pr" और "o" शब्द को लाल कलर से हाइलाइट किया गया है। रियलमी 2 के मुकाबले नए रियलमी 2 प्रो को अपग्रेड और बेहतर बनाया जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट की मुताबिक, कंपनी Realme 2 में दिए स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के बजाय नए स्मार्टफोन की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नए चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। Realme 1 की तरह Realme 2 Pro भी 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी नए ऑप्टिकस की मदद से फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी। Realme 2 Pro में नया डिस्प्ले पैनल देखने को मिलेगा। आइए अब आपको भारत में पिछले महीने लॉन्च हुए रियलमी 2 के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Realme 2 स्पेसिफिकेशन

याद करा दें कि, डुअल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। रियलमी 2 एक्लेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 2 Pro, Realme 2, Realme 2 specifications, Realme, Realme 1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.