Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट

Realme 16x 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है
  • फोन में 7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है
  • 50MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले भी दिया गया है

Realme 16x 5G को भारत में ₹28 हजार की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है

Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू हो गई है। फोन को हाल ही में सब-30,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। इसकी कुछ खासियतों में MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh, 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और IP65 रेटिंग शामिल हैं। नीचे Realme 16x 5G की कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

Realme 16x 5G price, launch offers

Realme 16x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है।  फोन को Glory White और Endurance Brown कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 

Advertisement

Realme 16x 5G specifications

Realme 16x 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज जोड़ी गई है। स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 16x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Advertisement

सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.47mm, चौड़ाई 78.2 mm, मोटाई 8.88 mm है और इसका वजन 217 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.