Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की भारत में सेल शुरू हो गई है। ₹62,999 कीमत वाले इस स्पेशल एडिशन में Hogwarts थीम, 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro Harry Potter Edition की भारत में सेल शुरू हुई
  • फोन में 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी दी गई है\
  • Hogwarts थीम वाले गिफ्ट बॉक्स की सिर्फ 5,000 यूनिट उपलब्ध हैं

Realme 16 Pro Harry Potter Edition की भारत में ₹62,999 कीमत पर सेल शुरू

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल भारत में आज से शुरू हो चुकी है। यह स्पेशल एडिशन मूल Realme 16 Pro 5G जैसे ही हार्डवेयर के साथ आता है, लेकिन इसके डिजाइन और बॉक्स में Harry Potter की थीम देखने को मिलती है। Realme 16 Pro Harry Potter Edition के पिछले हिस्से पर भूरे रंग का लेदर फिनिश दिया गया है। इसके रियर पैनल पर खास पैटर्न है, जो Wizards Chess से प्रेरित नजर आता है। इस स्पेशल एडिशन के साथ मिलने वाला लिमिटेड एडिशन गिफ्ट बॉक्स भी इसकी खासियत है। इसे Harry Potter के आइकॉनिक ट्रंक जैसा डिजाइन किया गया है। इसमें Hogwarts Welcome Pack के साथ कई खास सामान मिलेंगे।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 200MP का रियर कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 मिलता है।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition price in India, offers

Realme 16 Pro Harry Potter Edition की कीमत 62,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री भारत में Flipkart के जरिए हो रही है। इसके साथ Hogwarts थीम वाला खास गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा। इस गिफ्ट बॉक्स की सिर्फ 5,000 यूनिट उपलब्ध होंगी। ऑफर्स की बात करें तो SBI, HDFC और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर फ्लैट 6,300 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, यदि पेमेंट Flipkart को-ब्रांडेड SBI या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से की गई, तो 9,135 रुपये का कैशबैक हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा, No-Cost EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

Hogwarts थीम वाला है फोन का डिजाइन

Realme 16 Pro Harry Potter Edition के पिछले हिस्से पर भूरे रंग का लेदर फिनिश दिया गया है। इसके रियर पैनल पर खास पैटर्न है, जो Wizards Chess से प्रेरित नजर आता है। फोन के बीच में Hogwarts Crest दिया गया है और इसके साथ Harry Potter की ब्रांडिंग भी मिलती है। फोन के कैमरा मॉड्यूल को भी Harry Potter की दुनिया से जोड़ा गया है। इसके कैमरा लेंस Hedwig यानी Harry Potter के उल्लू की आंखों से प्रेरित हैं।

Advertisement

खास Hogwarts गिफ्ट बॉक्स में मिलेंगे ये सामान

इस स्पेशल एडिशन के साथ मिलने वाला लिमिटेड एडिशन गिफ्ट बॉक्स भी इसकी खासियत है। इसे Harry Potter के आइकॉनिक ट्रंक जैसा डिजाइन किया गया है। इसमें Hogwarts Welcome Pack के साथ कई खास सामान मिलेंगे। इस पैक में Hogwarts का एक्सेप्टेंस लेटर, ट्रेन टिकट, हॉग्वॉर्ट्स क्रेस्ट वाले बुकमार्क, अलग-अलग कैरेक्टर के पोस्टकार्ड और Hogwarts लोगो वाला फोन कवर शामिल है। इसके साथ एक फोन पिन भी दिया जाएगा।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition specifications

Realme 16 Pro Harry Potter Edition के हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 200MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali G615 GPU दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Realme 16 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन में 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 7,000mAh Titan बैटरी दी गई है, जिसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme 16 Pro Harry Potter Edition Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। फोन में डुअल SIM सपोर्ट मिलता है। इसका वजन करीब 192 ग्राम है और मोटाई 7.8mm है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.