Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!

Realme 16 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और नया Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 13:41 IST
ख़ास बातें
  • 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल
  • 50MP फ्रंट और रियर कैमरा के साथ सेल्फी मिरर
  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर

Realme 16 5G की भारत में कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग, 50MP Portrait Master कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस स्लिम डिजाइन में दमदार बैटरी बैकअप देने पर फोकस करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है और यह Realme UI 7.0 (Android 16) पर चलता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Realme 16 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 36,999 रुपये में आता है। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके हैं और इसकी शिपिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी। फोन को Air White और Air Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकता है। इसके साथ 6.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप में फोन के फ्रंट और रियर दोनों में 50MP सेंसर दिए गए हैं, साथ ही रियर में एक 2MP सेकंडरी कैमरा भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक सेल्फी मिरर भी दिया गया है, जो फोटो क्लिक करते समय फ्रेमिंग में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कई AI फीचर्स भी मिलते हैं जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का दावा करते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें दिया गया Flux Engine लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करेगा।

Advertisement

बड़ी बैटरी के बावजूद Realme 16 5G 8.1mm पतला और 183 ग्राम वजनी है। साथ ही यह IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आता है, जो कंपनी के मुताबिक, इसे धूल और पानी से बचाव देता है। फोन में सभी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें  Bluetooth 5.3, 5G, 4G LTE, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C port और Wi-Fi 6 शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.