Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!

फोन का खास फीचर इसका रियर सेल्फी मिरर है। बैक पैनल में कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक मिरर लगा है जिसकी मदद से यूजर रियर कैमरा से भी सेल्फी ले सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16 5G में कंपनी ने रियर साइड में 50MP का Sony कैमरा दिया है।
  • फोन को IP69 Pro लेवल का वाटर रसिस्टेंस फीचर दिया गया है।
  • फोन की मोटाई 8.1mm बताई गई है और इसका वजन 183g बताया गया है।

फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 4200 निट्स की ब्राइटनेस यहां दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme 16 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इस फोन को अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च करने जा रही है। फोन के लिए कहा गया है कि यह एक कैमरा सेंट्रिक मोबाइल डिवाइस होगा। यानी इसमें फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी होगी जो कि 7000mAh की होगी। Realme 16 5G में कई आकर्षक AI फीचर्स भी आने की संभावना है। यह दुनिया का पहले रियर सेल्फी मिरर फोन होगा। आइए जानते हैं Realme 16 5G लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Realme 16 5G Launch Date

Realme 16 5G लॉन्च डेट निर्धारित कर दी गई है। कंपनी इस फोन को 2 अप्रैल को मार्केट में उतारने जा रही है। लॉन्च से पहले फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। भारत में फोन 2 अप्रैल, दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर देखा जा सकेगा। 

Advertisement

Realme 16 5G Specifications

Realme 16 5G Design, Display

Realme 16 5G के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का कंपनी ने खुलासा कर दिया है। फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके बेजल्स पतले हैं और किनारे राउंड हैं। 4200 निट्स की ब्राइटनेस यहां दी गई है। कंपनी ने बैक पैनल में ग्लिमिंग विंग्स डिजाइन का इस्तेमाल किया है। फोन पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी आने की बात कही गई है। फोन को एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन की मोटाई 8.1mm बताई गई है और इसका वजन 183g बताया गया है। 

Realme 16 5G में रियर सेल्फी मिरर दिया गया है।
Photo Credit: Realme

Advertisement

Realme 16 5G Camera

Realme 16 5G में कंपनी ने रियर साइड में 50MP का Sony कैमरा दिया है। फोन का खास फीचर इसका रियर सेल्फी मिरर है। यानी बैक पैनल में कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक मिरर लगा है जिसकी मदद से यूजर रियर कैमरा से भी सेल्फी ले सकता है। साथ ही वीडियो शूटिंग के दौरान फ्रेमिंग करने में भी यह इस्तेमाल हो सकता है। वहीं, फ्रंट साइड में भी कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। यह एक कैमरा सेंट्रिक फोन बताया गया है। कैमरा में कई तरह के खास कैमरा टूल मिलने वाले हैं। AI फीचर्स को भी यहां जोड़ा गया है। 

Realme 16 5G Battery

Realme 16 5G में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। Realme 16 5G में कंपनी ने 7000mAh बैटरी दी है। साथ में 60W वायर्ड चार्जिंग फीचर है। फोन को IP69 Pro लेवल का वाटर रसिस्टेंस फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्टार ग्रेड कूलिंग सिस्टम मिलने वाला है। कंपनी ने फोन के साथ 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है। 
 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP69-rated design
  • Bright and vibrant 120Hz display
  • Battery can easily last over a day of use
  • Bad
  • Poor gaming performance
  • Speakers could have sounded better
  • Cropped frame on primary camera
  • Poor overall camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6400 टर्बो

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2372 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.