6 और 8GB रैम में लॉन्‍च होगा Realme 14x, मिलेगी 6000mAh बैटरी!

Realme 14x कंपनी की 14 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन होगा। कंपनी इसे दिसंबर महीने की शुरुआत में भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14x जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • किफायती मिड रेंज के रूप में आ सकता है
  • फोन को तीन रैम और स्‍टाेरेज में लाया जा सकता है

Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को इस साल जुलाई में भारत में पेश किया गया था।

Realme 14x Launch date in india : Realme 14x स्‍मार्टफोन को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं। कहा जाता है कि यह एक मिड-रेंज स्‍मार्टफोन के रूप में लॉन्‍च हो सकता है। अब एक नए लीक में फोन के स्‍टोरेज और रैम के बारे में जानकारी दी गई है। 91 मोबाइल्‍स की रिपोर्ट कहती है कि Realme 14x रियलमी की 14 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन होगा। कंपनी इसे दिसंबर महीने की शुरुआत में भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, फोन को तीन रैम और स्‍टाेरेज ऑप्‍शन में लाया जाएगा। 

Realme 14x में बेस मॉडल 6जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाला होगा। उसके बाद 8 जीबी रैम में यह फोन आएगा और स्‍टोरेज के तौर पर 128 जीबी और 256 जीबी विकल्‍प मिलेगा। कहा जाता है कि फोन को क्र‍िस्‍टल ब्‍लैक, ज्‍वेल रेड और गोल्‍डन ग्‍लो कलर में लॉन्‍च किया जाएगा। फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

शुरुआत में अटकलें लगाई जा रही थीं कि चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा Realme 14 को छोड़ कर सीधा Realme 15 लाइनअप को पेश किया जा सकता है। हालांकि, पिछले कुछ लीक्स से ऐसा नहीं लगता है। Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ भारत में अगले साल जनवरी में लॉन्च होंगे। शुरुआत में इन्हें फरवरी में लॉन्च किए जाने की योजना थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि ब्रांड ने लॉन्च को जनवरी तक के लिए टाल दिया है। बता दें कि Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को इस साल जुलाई में भारत में पेश किया गया था।

Realme 14 सीरीज के स्पेसिफिकेशन अभी तक लीक नहीं हुए हैं, लेकिन रिपोर्ट से पता चलता है कि यह Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 के साथ आएगी। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में इस सीरीज और Realme 14x के बारे में और जानकारियां सामने आएंगी। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • Bad
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.