Realme 14x 5G भारत में 18 दिसंबर को होगा लॉन्च, IP69 रेटिंग से मिलेगी दमदार सेफ्टी

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14x 5G की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 19:36 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14x 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है
  • Realme 14x 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है
  • Realme 14x 5G भारत का पहला IP69 रेटिंग वाला फोन होगा।

Realme 14x 5G में 6000mAh बैटरी मिलेगी।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14x 5G की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। यह स्मार्टफोन 18 दिसंबर, 2024 को पेश किया जाएगा। कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में आगामी फोन को पावर एंड ड्यूराबिलिटी का किलर कॉम्बो बताया है। यह 15K से कम कीमत में भारत का पहला IP69 रेटिंग वाला फोन होगा। Realme ने आगामी Realme 14x 5G के फीचर्स का भी खुलासा किया है। यहां हम आपको Realme 14x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 14x 5G Price


ब्रांड Realme 14x 5G की कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट में करेगा। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम बताई है। Realme India की एक पोस्ट में लिखा है कि गर्म पानी से फोन को कोई खतरा नहीं है, यह 15 हजार में यह सेफ्टी प्रदान करने वाला भारत का पहला फोन है, जिसमें बेजोड़ पावर और स्टाइल है। इस फोन की बिक्री भी 18 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी


Realme 14x 5G Specifications & Features 


अफवाहों के अनुसार, Realme 14x 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB, और 8GB RAM + 256GB में उपलब्ध हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करने के लिए IP69 रेटिंग से लैस होगा। 

टीजर में फोटो से पता चला है कि फोन तीन कलर वेरिएंट रेड, ब्लैक और येलो में आ सकता है। Realme 14x 5G में अपने पिछले मॉडल Realme 12x 5G के मुकाबले में कई अन्य अपग्रेड की पेशकश होने की भी संभावना है, जो इस साल अप्रैल में बेस 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  2. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  3. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  5. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  6. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  8. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  9. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.