Realme 14T 5G हुआ AMOLED डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें फीचर्स

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14T 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14T 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme 14T 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 14T 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Realme 14T 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14T 5G लॉन्च कर दिया है। 14T 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। 14T 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme 14T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 14T 5G Price


Realme 14T 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन सर्फ ग्रीन, लाइटिंग पर्पल और ऑब्सडियन ब्लैक में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक Realme फोन की ऑनलाइन खरीदारी पर फ्लैट 1,000 रुपये बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। वहीं ऑफलाइन खरीदारी पर सिर्फ बैंक ऑफर ही शामिल है। इस फोन की पहली बिक्री 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी और 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।


Realme 14T 5G Specifications, Features


Realme 14T 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स हाई ब्राइटनेस और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को 10GB तक वर्चुअल RAM के साथ बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 14T 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX480 फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड, ड्यूल माइक नॉयज कैंसलेशन और हाइब्रिड माइक्रोएसडी स्लॉट शामिल हैं। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

2.4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.