Realme 14 Pro+ फोन 6000mAh बैटरी, 12GB रैम और कूलिंग सिस्टम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Realme 14 Pro+ के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 30,400 रुपये) है। इसका एक 12GB रैम और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro+ को चीन में दो वेरिएंट में पेश किया गया है
  • इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 30,400 रुपये) है
  • 12GB + 512GB वेरिएंट को 2,799 युआन (करीब 32,800 रुपये) में लॉन्च किया गया

Realme 14 Pro+ को चीन में दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Photo Credit: Realme

Realme 14 Pro+ को कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन गेमिंग के लिए कुछ प्रभावित करने वाले हार्डवेयर के साथ आता है। नए रियलमी फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि Realme 14 Pro+ में नेशनल-लेवल MOBA मोबाइल गेम्स के लिए 120 FPS सपोर्ट मिलेगा। इसमें 6000mm² VC कूलिंग चेंबर दिया गया है, जो तापमान को कंट्रोल करते हुए बेहतर फ्रेम रेट देने का दावा करता है। फोन में 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

Realme 14 Pro+ price, availability

Realme 14 Pro+ को चीन में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 30,400 रुपये), जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 2,799 युआन (करीब 32,800 रुपये) है। फोन ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। Realme 14 Pro+ को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए लिस्ट कर दिया है।
Advertisement
 

Realme 14 Pro+ specifications

Realme 14 Pro+ Android 15-बेस्ड Realme UI 6.0 स्किन पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500nits के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.8-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले के चारो ओर एक समान 1.6mm बेजल्स हैं। स्मार्टफोन को Snapdragon 7s Gen 3 SoC के साथ पेश किया गया है, जो 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जुड़ा है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6000mm² VC कूलिंग चेंबर मिलता है।

कैमरा सिस्टम की बात करें, तो Realme 14 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50-मेगापिक्सल Sony IMX896 मेन सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 पेरिस्कोर टेलीफोटो लेंस और 16mm 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में फोन में 32-मेगापिक्सल शूटर मिलता है। स्मार्टफोन का कैमरा Realme के HYPERIMAGE+ इमेजिंग सिस्टम से लैस है।
Advertisement

Realme 14 Pro+ में 6000mAh टाइटन बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 24 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि फुल चार्ज में फोन 16.6 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP68 + IP69 रेट किया गया है। इसकी मोटाई 7.99mm है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.