भारत में लॉन्च से पहले Realme 14 Pro 5G दिखाई दिया नए वीगन लेदर पैनल के साथ, देखें वीडियो

Realme ने स्मार्टफोन सीरीज को घोषित करते समय बताया था कि इसका रियर पैनल कोल्ड-सेंसिटिव होगा, जिसमें तापमान जब 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे होगा तो रियर पैनल अपना रंग बदल लेगा। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 20:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने X पर अपकमिंग 14 Pro 5G सीरीज का एक वीडियो शेयर किया
  • नए मेट ग्रे कलर पैनल के साथ दिखाई देता है फोन
  • कंपनी ने बताया कि यह वीगन स्यूड लेदर पैनल है

Photo Credit: Realme

Realme 14 Pro 5G सीरीज को भारत में अगले साल जनवरी में पेश किया जाएगा। जैसे-जैसे लॉन्च का समय नजदीक आ रहा है, रियलमी ने अपकमिंग सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। हालिया दिनों में कंपनी ने सीरीज की कुछ खासियतों को शेयर किया था और अब एक लेटेस्ट वीडियो में फोन को नए कलर के साथ दिखाया है। शुरुआत में कंपनी ने सीरीज के कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग रियर पैनल को दिखाया था। इसके 1.5K डिस्प्ले और पतले बेजल्स वाले डिजाइन के साथ आने की पुष्टि की जा चुकी है। सीरीज में Realme 14 Pro 5G के साथ 14 Pro+ 5G मॉडल शामिल होने की उम्मीद है।

Realme ने X पर अपकमिंग 14 Pro 5G सीरीज का एक वीडियो शेयर किया है। टीजर में फोन पहले टीज किए गए कलर चेंजिंग पैनल के बजाय नए मेट ग्रे कलर पैनल के साथ दिखाई देता है। कंपनी का कहना है कि यह वीगन स्यूड लेदर पैनल है। स्मार्टफोन को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिलने का दावा किया गया है। फोन बेजल्स-लैस डिस्प्ले के साथ आएगा। कंपनी पहले पुष्टि कर चुकी है कि यह 42 डिग्री क्वाड-कर्व डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन वाले AMOLED पैनल के साथ आएगा।
 

हालिया टीजर्स में भी अपकमिंग Realme 14 Pro 5G सीरीज के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया था। Realme ने यह भी पुष्टि की है कि अपकमिंग सीरीज में मात्र 1.6mm पतले बेजल्स मिलेंगे। इससे पहले Realme ने स्मार्टफोन सीरीज को घोषित करते समय बताया था कि इसका रियर पैनल कोल्ड-सेंसिटिव होगा, जिसमें तापमान जब 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे होगा तो रियर पैनल अपना रंग बदल लेगा। 

सीरीज में एक Pro मॉडल के साथ Pro+ मॉडल भी होगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलने वाला है। हैंडसेट को Nordic इंडस्ट्रियल डिजाइन स्टूडियो Valeur Designers के साथ मिलकर तैयार किया गया है। Realme 14 Pro 5G सीरीज के 8mm पतले डिजाइन के साथ आने की भी पुष्टि की जा चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.