Realme 13 Pro सीरीज होगी 30 जुलाई को लॉन्च,क्या कुछ होगा खास यहां जानें सबकुछ

Realme कथित तौर पर Realme 13 Pro सीरीज पर काम कर रही है, जिसमें Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro+ में 6.7 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Realme 13 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • Realme 13 Pro+ में 16GB RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

Realme 13 Pro+ में 50MP प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर Realme 13 Pro सीरीज पर काम कर रही है, जिसमें Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ शामिल होंगे। पहले Realme 13 Pro सीरीज की लॉन्च तारीख लीक हो गई थी। अब Realme ने आधिकारिक तौर पर 13 Pro सीरीज की भारतीय लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। रियलमी 30 जुलाई को लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। यहां हम आपको आगामी Realme 13 Pro सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme भारत में दो अलग-अलग स्मार्टफोन लॉन्च करने के तैयारी कर रहा है, जिसमें Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ शामिल हैं। ये स्मार्टफोन 30 जुलाई को लॉन्च होंगे, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे लाइव-स्ट्रीम के जरिए की जाएगी। Realme ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर खुलासा किया है कि Realme 13 Pro सीरीज दुनिया की पहली Sony LYT-701 इमेज सेंसर से लैस सीरीज होगी।
Advertisement

Realme के आगामी स्मार्टफोन इसके अलावा पेरिस्कोप कैमरे में सोनी LYT-600 सेंसर का इस्तेमाल करेगा, जो टेलीफोटो कैमरे के साथ 3x ऑप्टिकल जूम की पेशकश करेगा। अब तक यह पता चल चुका है कि स्मार्टफोन के रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा ऐरे होगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन मोनेट पर्पल और मोनेट गोल्ड में उपलब्ध है। इसके अलावा एमरल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।


Realme 13 Pro+ Specifications


लीक्स के अनुसार, Realme 13 Pro+ में FHD+ रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 या 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 16GB RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। Realme के आगामी फोन में 5,150mAh या 5,200mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप के मामले में 13 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-701 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-600 पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा आएगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 13 Pro, Realme Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.