Realme 12x 5G करेगा 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानें सबकुछ

Realme 12x 5G में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12x 5G में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 12x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 12x 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

Realme 12x 5G में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने पिछले हफ्ते चीन में Realme 12x 5G पेश किया। Realme 12x 5G मौजूदा मॉडल जैसे Realme 12 5G और Realme 12+ 5G के नीचे रहेगा। ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में यह स्मार्टफोन अन्य बाजारों में भी पेश किया जाएगा। 91mobiles की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि 12x जल्द ही भारतीय बाजार में आएगा। यहां हम आपको Realme 12x 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 12x 5G के भारतीय वर्जन में क्या कुछ होगा?


रिपोर्ट के अनुसार, Realme 12x 5G का भारतीय वेरिएंट इसके चीनी एडिशन से थोड़ा अलग होगा। आपको बता दें कि चीन में उपलब्ध 12x सिर्फ 15W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय मॉडल 45W फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है, जो सिर्फ 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसलिए, ऐसा लग रहा है कि Realme 12x 5G को अपने सेगमेंट में सबसे फास्ट चार्जिंग वाला फोन माना जाएगा। फोन रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा भारत में Realme 12x 5G में डायनामिक बटन फंक्शन भी होगा, जिसे DND मोड, एयरप्लेन मोड, कैमरा मोड आदि जैसे फीचर्स तक पहुंचने के लिए कॉन्फिगर किया जा सकता है। Realme 12 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है, जिससे पता चलता है कि 12x की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है। फिलहाल फोन की लॉन्च तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह देखना बाकी है कि क्या यह इस महीने के आखिर से पहले आता है या नहीं।


Advertisement
Realme 12x 5G के स्पेसिफिकेशंस


चीन में लॉन्च हुए Realme 12x 5G में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रश रेट है। इस फोन में Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर है। इस फोन में 12GB तक RAM, 512GB तक स्टोरेज दी गई है। यह फोन 15W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,273 रुपये) है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.