Realme 11 4G हुआ 108 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Realme 11 4G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 7,390,000 (लगभग 25,674 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 08:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme 11 4G में 6.4 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 11 4G में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है।
  • Realme 11 4G में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme 11 4G में 6.4 इंच की sAMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने Realme 11 सीरीज में Realme 11 4G स्मार्टफोन को वियतमान में लॉन्च कर दिया है। रियलमी 11 सीरीज में अब Realme 11 Pro और Realme Pro+ के बाद Realme 11 4G  शामिल हो गया है। यहां हम आपको रियलमी 11 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 11 4G की कीमत


Realme 11 4G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 7,390,000 (लगभग 25,674 रुपये) है। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 7,990,000 (लगभग 27,731 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Advertisement
Realme 11 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme 11 4G में 6.4 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 5 दिया गया है, जिससे स्क्रैच से सुरक्षा होती है। Realme 11 4G में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ ग्रेडिएंट बैक पैनल दिया गया है। वहीं पावर बटन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Realme 11 4G में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

रियलमी के इस फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में यह फोन 8GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम से लैस है। इस फोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Realme 11 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। रियलमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.