Realme 10 की बैटरी डिटेल हुई लीक, भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Realme 10 में लॉन्च के समय 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है, जो कि Realme 9 4G के समान है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,880mAh की ली-आयन बैटरी हो सकती है
  • 5G के बजाय स्टैंडर्ड 4G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है हैंडसेट
  • स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का सर्टिफिकेशन भी कर चुका है हासिल

Realme 10 का यह मॉडल स्टैंडर्ड 4G मॉडल के रूप में आ सकता है

Photo Credit: Realme

Realme 10 मॉडल नंबर RMX3630 के साथ कथित तौर पर IECEE डेटाबेस पर देखा गया है। अफवाहों में चल रहे इस हैंडसेट को CB टेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे पता चलता है कि रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,880mAh की ली-आयन बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि चीनी कंपनी Realme 9 सीरीज को अगले साल Realme 10 लाइनअप से रिप्लेस कर सकती है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रियलमी का यह हैंडसेट हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), इंडोनेशिया टेलीकॉम और NBTC सर्टिफिकेशन साइटों पर सामने आया है। इन कथित लिस्टिंग का मतलब यह हो सकता है कि Realme 10 भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड में लॉन्च हो सकता है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर RMX3630 वाले Realme स्मार्टफोन को CB टेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। यह हैंडसेट Realme 10 मॉडल माना जा रहा है। सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इसमें 4,880mAh की क्षमता वाली ली-आयन बैटरी है।
Advertisement

Realme RMX3630 हैंडसेट को कथित तौर पर BIS, इंडोनेशिया टेलीकॉम और NBTC सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया था। इसके अलावा, NBTC लिस्टिंग से कथित तौर पर पता चला था कि इस हैंडसेट में Realme 10 मॉनीकर होगा। मॉडल नेम में 5G का कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए यह मॉडल स्टैंडर्ड 4G मॉडल के रूप में आ सकता है।

Realme 10 में लॉन्च के समय 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है, जो कि Realme 9 4G के समान है। याद दिला दें कि Realme 9 4G को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसके बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 17,999 रुपये थी। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन Qualcomm Snapdragon 680 SoC पर काम करता है।
Advertisement

Realme 9 4G में 108-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, और यह वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो 33W डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन 7.99mm पतला है और इसका वजन लगभग 178g है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 10, Realme 10 4G, Realme 10 Series, Realme 10 Battery
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.