Realme 10 Pro 5G और 10 Pro+ 5G का लॉन्च से पहले खुलासा, ऐसे होंगे ये स्मार्टफोन

Realme 10 Pro 5G में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जो कि फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

Realme 10 Pro 5G और 10 Pro+ 5G का लॉन्च से पहले खुलासा, ऐसे होंगे ये स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Realme 10 Pro 5G और Pro+ 5G जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे।
  • Realme 10 Pro 5G में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी।
  • Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आएगी।
विज्ञापन
Realme जल्द ही Realme 10 Pro सीरीज के तहत स्मार्टफोन्स को लेकर आ रही है। एक नई लीक से Realme 10 Pro Series से कीमत, डिजाइन और फुल स्पेसिपिकेशंस का खुलासा हुआ है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी के 10 Pro और 10 Pro+ मॉडल की डिटेल्स लीक हुई है। आइए इन आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।

Realme 10 Pro 5G
Realme 10 Pro 5G में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जो कि फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, DCI P3 कलर गेमुट और 1mm अल्ट्रा थिन बेजल्स के साथ 680 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलेगी। प्रोसेसर के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC मिलेगा जो कि एड्रेनोAdreno 619 GPU के साथ आएगा। स्टोरेज के लिए 8GB या 12GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। यह फोन डायनामिक RAM एक्सटेंड सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे अतिरिक्त 12GB वर्चुअल RAM बढ़ सकती है। इस लीक को जाने-माने टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर शेयर किया है। रियलमी 10 प्रो में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5,000mAh बैटरी मिलेगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Android 13 OS पर बेस्ड RealmeUI 4.0 पर काम करेगा। इसमें ब्लूटूथ 5.1 और 3.5 मिमी हेडफोन जैक दिया गया है।
 

Realme 10 Pro+ 5G
Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि Full HD+ रेजोलयूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके साथ इस पैनल में 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट, HDR10+ सपोर्ट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलेगी। प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC मिलेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB या 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। वहीं इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बैटरी के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन Android 13 OS पर बेस्ड RealmeUI 4.0 को सपोर्ट करेगा, इसमें ड्यूल बैंड 5G और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »