Realme ला रही है Coca Cola फोन! टीज हुआ अपकमिंग फोन, देखें तस्वीर

Realme India ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट बनाई है, जिसमें लिखा है, (अनुवादित) 'रियलमी रिफ्रेशिंग होने वाला है।'

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 20:07 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन का एक स्पेशल एडिशन हो सकता है लॉन्च
  • Coca-Cola के साथ ब्रांड कोलैब के तहत आ सकता है डिवाइस
  • Realme ने बनाई माइक्रोसाइट और माधव सेठ ने टीज किया कोलैब

Photo Credit: Twitter (@MadhavSheth1)

Realme जल्द बेवरेज निर्माता कंपनी Coca-Cola के साथ मिलकर भारत में एक नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है। कुछ हालिया घटनाएं इशारा कर रही थी कि कोका-कोला रियलमी के साथ कोलैब में एक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है और अब, कंपनी द्वारा सेटअप एक माइक्रोसाइट और कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट माधव शेठ का लेटेस्ट पोस्ट इशारा कर रहा है कि Realme अपने अपकमिंग Realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन का एक स्पेशल Coca-Cola एडिशन लॉन्च कर सकती है।

Realme India ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट बनाई है, जिसमें लिखा है, (अनुवादित) 'रियलमी रिफ्रेशिंग होने वाला है', इस माइक्रोसाइट का थीम भी कोका-कोला के लाल और काले रंग का फील देता है और साथ ही कोला ड्रिंक में कवर किया गया एक रियलमी मैस्कॉट भी है।

वहीं, दूसरी ओर Realme के वाइस प्रेसिडेंट माधव शेठ ने अपने सोशल हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें Realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन के समान दिखने वाले स्मार्टफोन के ग्लॉसी बैक पैनल पर Coca-Cola की कैन रिफ्लेक्ट कर रही है। माइक्रोसाइट और माधव शेठ के ट्वीट में न ही इस ब्रांड कोलैब के बारे में कोई जानकारी दी गई है और न ही डिवाइस के बारे में।
 

हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने Coca-Cola ब्रांडेड स्मार्टफोन के हाई क्वालिटी रेंडर शेयर किए थे। टिप्सटर ने इसमें जानकारी दी थी डिवाइस सॉफ्ट ड्रिंक की दिग्गज कंपनी और एक स्मार्टफोन ब्रांड के सहयोग से तैयार होगा। इसका डिजाइन माधव सेठ द्वारा टीज किए गए स्मार्टफोन से बिल्कुल मेल खाता है, जिसमें बैक पैनल टॉप लेफ्ट कॉर्नर में बिना उभरे हुए मॉड्यूल के दो बड़े कैमरा रिंग दिखाई दे रहे हैं।
Advertisement

इसके अलावा, रेंडर में स्मार्टफोन में बैक पैनल के दाईं ओर बड़ा कोका-कोला लोगो दिखाई दे रहा था। बैक पैनल बेवरेज कंपनी की थीम से मिलता हुआ, यानी लाल रंग का था।
Advertisement

कुल मिलाकर, माइक्रोसाइट में कोका-कोला की थीम, माधव शेठ का Realme 10 Pro 5G के साथ कोका-कोला की कैन को टीज करना और हाल ही में रियलमी 10 प्रो के समान दिखने वाले एक कोका-कोला थीम्ड स्मार्टफोन के रेंडर का लीक होना, सभी मिलकर इशारा कर रहे हैं कि रियलमी और कोका-कोला मिलकर Realme 10 Pro का एक खास एडिशन लॉन्च करने वाले हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.