Realme 1, Redmi Note 5 और Asus ZenFone Max Pro M1 में बेहतर कौन?

Realme 1 की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 से होगी। असूस द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए नए किफायती हैंडसेट ZenFone Max Pro M1 से भी मजबूत चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 मई 2018 17:07 IST

Realme 1 बनाम Redmi Note 5 बनाम Asus ZenFone Max Pro M1

Realme 1 हैंडसेट को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया। यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी का पहला हैंडसेट है। नए ब्रांड और नए हैंडसेट के ज़रिए कंपनी की नज़र बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर है। जिसपर एक तरह से शाओमी का कब्जा है और इसमें कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट शाओमी रेडमी नोट 5 का अहम योगदान है। Realme 1 में कंपनी ने ओप्पो द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Oppo F7 और Oppo A3 की तरह ग्लॉसी डायमंड कट डिजाइन दिया है। हालांकि, रियलमी 1 में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच नहीं मिलेगा। हैंडसेट में 6 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और डुअल कोर एआई चिपसेट है।

इस कीमत में Realme 1 की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 से होगी। असूस द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए नए किफायती हैंडसेट ZenFone Max Pro M1 से भी मजबूत चुनौती मिलेगी। माना जाता है कि दमदार स्पेसिफिकेशन और मीयूआई फीचर की वजह से Redmi Note 5 को खासा पसंद किया जा रहा है। वहीं, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में कई आकर्षक फीचर हैं, जैसे कि डुअल कैमरा सेटअप, पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, मेटल बॉडी और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव।

ऐसे में हमने आपकी सुविधा के लिए रियलमी 1 की तुलना रेडमी नोट 5 और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 से की है।
 

Realme 1 vs Redmi Note 5 vs Asus ZenFone Max Pro M1: भारत में कीमत

Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। 4 जीबी/64 जीबी वाले वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 10,990 रुपये। यदि और ज्यादा रैम की तलाश है तो Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी लाया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। स्मार्टफोन को डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि इस हैंडसेट की सेल 25 मई को अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। सेल के दौरान सिर्फ 3 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध होंगे।

Jio के साथ 4,850 रुपये का फायदा दिया जाएगा। साथ ही Realme 1 पर बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। एसबीआई ग्राहकों को 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ में मुफ्त केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी ग्राहक को दिए जाएंगे।
Advertisement

दूसरी तरफ, Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको खर्चने होंगे 11,999 रुपये। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में आता है। फिलहाल, यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है।


Advertisement
ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भविष्य में हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत होगी 14,999 रुपये।
 

Realme 1 vs Redmi Note 5 vs Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
Advertisement

दूसरी तरफ, डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है। (पढ़ें रिव्यू)
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।


दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रियलमी 1 बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम रेडमी नोट 5

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.00 इंच5.99 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी60क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3410 एमएएच5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.005.995.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
402404403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी60क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
6 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2562000-

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2)13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.2)8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
नहींएलईडीएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 5.0-MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-हां
माइक्रो यूएसबी
हां-हां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
-हांनहीं
एनएफसी
--नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
--नहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
--नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
फेस अनलॉक
-हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
--हां
बैरोमीटर
--नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
--नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  3. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  6. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  9. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.