PUBG Mobile Lite भारत में लॉन्च, 2 जीबी के कम रैम वाले फोन के लिए है बना

भारतीय यूज़र अब गूगल प्ले स्टोर से PUBG Mobile Lite को डाउनलोड कर सकते हैं। गेम मुफ्त है। टेनसेंट गेम्स के मुताबिक, गेम को अनरियल इंजन 4 के साथ बनाया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 13:35 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile Lite का इंस्टॉलेशन पैक 400 एमबी का है
  • पबजी मोबाइल लाइट में खिलाड़ियों को सिर्फ दो सर्वर विकल्प मिलेगा
  • फर्स्ट पर्सन प्ले के लिए भी लाइट वर्ज़न में सपोर्ट नहीं है
PUBG Mobile Lite को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। करीब महीने भर पहले ही पबजी लाइट का पीसी बीटा वर्ज़न भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब टेनसेंट गेम्स ने भारत में पबजी मोबाइल का लाइट वर्ज़न उपलब्ध करा दिया है। करीब साल भर पहले फिलिपिंस में गूगल प्ले पर पबजी मोबाइल लाइट को उपलब्ध कराया गया था। ज्ञात हो कि PUBG Mobile Lite को कमज़ोर स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।

भारतीय यूज़र अब गूगल प्ले स्टोर से पबजी मोबाइल लाइट को डाउनलोड कर सकते हैं। गेम मुफ्त है। टेनसेंट गेम्स के मुताबिक, गेम को अनरियल इंजन 4 के साथ बनाया गया है। इसी तकनीक का इस्तेमाल पबजी मोबाइल के लिए होता है। लेकिन लाइट गेम को 2 जीबी से कम रैम वाले हैंडसेट के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसके अलावा गेम में छोटा मैप है जो 60 खिलाड़ियों के लिए है, जबकि पबजी मोबाइल 100 खिलाड़ियों के लिए मैप के साथ आता है।
 

पबजी मोबाइल लाइट को लॉन्च करने के साथ गेम को अपडेट भी किया गया है। लेटेस्ट अपडेट “RPG-7” नाम का नया हथियार, “Buggy” नाम की नई गाड़ी और तीन नए लोकेशन के साथ आता है। लेटेस्ट अपडेट के बाद क्लासिक मोड में खिलाड़ियों की संख्या 60 हो गई है। पहले इसकी सीमा 40 थी।

टेनसेंट गेम्स का कहना है कि इंस्टॉलेशन पैक 400 एमबी का है। लेकिन डाउनलोड करने पर गेम साइज़ 491 एमबी का है।
Advertisement

पबजी मोबाइल लाइट में मोबाइल गेमर्स का इनहांस्ड एम असिस्ट, नया विनर पास, बुलेट ट्रेल एडजस्टमेंट और एक्सटेंडेड टाइम टू किल जैसे फीचर मिलेंगे।
Advertisement
 

पबजी मोबाइल लाइट में खिलाड़ियों को सिर्फ दो सर्वर विकल्प मिलेगा। जबकि पबजी मोबाइल में यह 6 है। गेम मोड्स की संख्या भी 2 तक सीमित है। इसके अलावा फर्स्ट पर्सन प्ले के लिए भी लाइट वर्ज़न में सपोर्ट नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile Lite, PUBG Mobile, PUBG, Tencent Games

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.