Poco X8 Pro का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 37,999 रुपये में लिस्टेड है। SBI या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
Poco X8 Pro पर Flipkart में SBI और HDFC क्रेडिट कार्ड से ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है
Photo Credit: Poco
Poco X8 Pro स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart पर मिल रहे ऑफर को देख सकते हैं। फोन पर अच्छा बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। हाल ही में इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद फोन करीब ₹7 हजार महंगा हो गया था। ऐसे में फिलहाल इसे बचत के साथ खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। Poco X8 Pro में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 6,500mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Poco X8 Pro का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 37,999 रुपये में मिल रहा है। SBI या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके बाद फोन की कीमत घटकर 35,999 रुपये रह जाती है। यानी बैंक ऑफर का फायदा लेने पर ग्राहकों को लिस्टेड कीमत के मुकाबले 2,000 रुपये की बचत होगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Poco X8 Pro के इसी वेरिएंट की शुरुआती लॉन्च कीमत 29,999 रुपये थी, जिसके बाद कीमत को बढ़ा दिया गया था। ऐसे में हल्के डिस्काउंट बावजूद यह एक अच्छी डील है। बता दें कि No Cost EMI के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है।
Poco X8 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती है, जो धूल और पानी से सुरक्षा के अलग-अलग स्तर प्रदान करती हैं। कुल मिलाकर, बैंक ऑफर के बाद 35,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर यह फोन उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।