12GB रैम, 6550mAh बैटरी वाले Poco X7 Pro 5G को खरीदें Rs 3 हजार सस्ता, डील लिमिटेड टाइम के लिए लाइव!

Poco X7 Pro 5G को जनवरी में दो कॉन्फिगरेशन के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 29,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Poco X7 Pro 5G जनवरी में दो कॉन्फिगरेशन के साथ भारत में लॉन्च हुआ था
  • Flipkart पर इसे मूल कीमत में लिस्ट किया गया है
  • हालांकि, दो ऑफर्स की बदौलत इसे 3,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है

Photo Credit: Poco

Poco X7 Pro 5G को इसी साल जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन अपनी कीमत के लिहाज से कुछ प्रभावित करने वाले हार्टवेयर कॉम्बिनेशन के साथ आता है। भले ही इसे लॉन्च हुए अभी एक महीना पूरा हुआ हो, लेकिन ग्राहकों के पास इसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। 19 फरवरी तक आप इसे 3,000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। खासियतों की बात करें, तो Poco X7 Pro 5G में 6,550mAh बैटरी मिलती है। इसमें 50MP मेन रियर कैमरा है, जबकि पावर का काम MediaTek का पावरफुल Dimensity 8400-Ultra चिपसेट संभालता है। यहां हम आपको इस डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Poco X7 Pro 5G deal at Flipkart

Poco X7 Pro 5G को जनवरी में दो कॉन्फिगरेशन के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 29,999 रुपये है। Flipkart पर 19 फरवरी तक इसे स्पेशल ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने स्मार्टफोन को मूल कीमत में ही लिस्ट किया है, लेकिन यदि आप इसे चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीदेंगे, तो आपको 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। 
Advertisement

इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट एक Buy More Save More ऑफर भी चला रहा है, जिसे तहत स्मार्टफोन को कार्ट में जोड़ने से अपने आप 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। दोनों ऑफर मिलकर स्मार्टफोन पर कुल 3,000 रुपये कम कर देते हैं। इसके बाद ग्राहकों को ये दोनों कॉन्फिगरेशन क्रमश: 24,999 रुपये और 26,999 रुपये के पड़ेंगे। फोन को नेब्यूला ग्रीन, पोको येलो और ऑसिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
 

Poco X7 Pro 5G Features, Specifications

Poco X7 Pro 5G Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 चलाता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,200nits पीक ब्राइटनेस लेवल और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 6.73-इंच 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC से लैस है, जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 20-मेगापिक्सल फ्रंट शूटर मिलता है। वहीं, पीछे अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 मेन लेंस मिलता है।
Advertisement

Poco X7 Pro 5G में 90W हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ 6,550mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 47 मिनट में फोन को शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देगी। फोन IP66+IP68+IP69 रेटेड है और TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफाइड है। इसमें Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Elegant display with 3200nits peak brightness
  • Android 15 out of the box
  • Excellent performance
  • Exceptional battery back-up
  • Value for money proposition
  • Bad
  • Bloatware
  • Low-light camera performance could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.