6550mAh बैटरी, 20MP फ्रंट कैमरा वाले Poco स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, जल्द करें

Poco के इस साल जनवरी में लॉन्च हुए Poco X7 Pro 5G स्मार्टफोन को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2025 08:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco X7 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Poco X7 Pro 5G में में 6,550mAh की बैटरी दी गई है।

Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco के इस साल जनवरी में लॉन्च हुए Poco X7 Pro 5G स्मार्टफोन को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत प्रदान कर रहा है। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में दे सकते हैं और अतिरिक्त बचत पा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। आइए Poco X7 Pro 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco X7 Pro 5G Discount & Offers


फ्लिपकार्ट पर Poco X7 Pro 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि जनवरी 2025 में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर पर 5% डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 18,400 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की वर्तमान कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत से यह फोन 3,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
Poco X7 Pro 5G Specifications


Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। इसके अलावा TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफाइड भी है। 

कैमरा सेटअप के लिए X7 Pro 5G के रियर में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी ओटीजी,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Elegant display with 3200nits peak brightness
  • Android 15 out of the box
  • Excellent performance
  • Exceptional battery back-up
  • Value for money proposition
  • Bad
  • Bloatware
  • Low-light camera performance could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.