50MP कैमरा, 5110mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा Poco X7 5G, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Poco कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Poco X7 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Poco X7 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Poco X7 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Poco X7 5G में 5110mAh की बैटरी मिलेगी।

Poco X6 में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco कथित तौर पर Poco X7 5G पर काम कर रहा है। X7 5G के बारे में पिछले कुछ समय से अफवाहें आ रही हैं। हाल ही में रेंडर सामने आए थे, जिससे Redmi Note 14 Pro 5G के समान डिजाइन का पता चल था। अब एक नई लीक से पता चला है कि स्पेसिफिकेशन Note 14 Pro 5G के जैसे हो सकते हैं। आइए Poco X7 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco X7 5G का हुआ खुलासा


जाने-माने टिप्सटर पारस गुगलानी ने Poco X7 5G के ग्लोबल मॉडल के बारे में खुलासा किया है। अगर यह लीक सटीक है, तो यह लगभग Redmi Note 14 Pro 5G की कॉपी लग रहा है।


Poco X7 5G Specifications


Poco X7 5G में 1.5K रेजोल्यूशन और स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसके साथ पंच-होल कटआउट डिजाइन होगा। X7 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी जाएगी। Xiaomi की वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी भी आएगी, जिससे यूजर्स रैम को कुल 24GB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco X7 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। हालांकि, लीक में इन अतिरिक्त रियर कैमरों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन Redmi Note 14 Pro 5G जैसे काम करने की उम्मीद है।
Advertisement

Poco फोन में एआई इमेज एक्सपेंशन, एआई फिल्म और एआई इरेज प्रो जैसे कुछ एआई बेस्ड कैमरा फीचर भी शामिल कर सकता है। ये फीचर्स फोटो को बेहतर बनाने या फ्रेम से अन्य चीजें हटाने में काम आते हैं। इस फोन में एक बड़ी 5110mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में TÜV रीनलैंड आई केयर सर्टिफिकेशन, IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस और डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स शामिल होने की भी अफवाह है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.