108MP कैमरा के साथ Poco X4 Pro 5G लॉन्च, M4 Pro 4G भी हुआ पेश, जानें कीमत

Poco M4 Pro 4G की बिक्री 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 20:06 IST
ख़ास बातें
  • Poco X4 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है
  • 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाला यह पहला पोको फोन है
  • Poco M4 Pro 4G में मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर की ताकत है

Poco M4 Pro 4G में मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर की ताकत है। इसके 5G वेरिएंट को पिछले महीने इंडिया में लॉन्च किया गया था।

Poco X4 Pro 5G और M4 Pro 4G स्मार्टफोन सोमवार को मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) 2022 में लॉन्च किए गए। Poco X4 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा को सपोर्ट करने वाला यह पहला पोको फोन है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Poco M4 Pro 4G में मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर की ताकत है। इसके 5G वेरिएंट को पिछले महीने इंडिया में लॉन्च किया गया था।
 

Poco X4 Pro 5G के दाम और उपलब्‍धता 

Poco X4 Pro 5G की कीमत 6GB + 128GB रैम और स्टोरेज मॉडल के लिए EUR 299 (लगभग 25,300 रुपये) और 8GB + 256GB वैरिएंट के लिए EUR 349 (लगभग 29,500 रुपये) है। यह स्मार्टफोन लेजर ब्लैक, लेजर ब्लू और नए POCO येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Poco X4 Pro 5G स्‍मार्टफोन को 2 मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। पोको ने यह नहीं बताया है कि स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। 
Advertisement
 

Poco M4 Pro 4G के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

Poco M4 Pro 4G को तीन वेरिएंट में इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। 6GB+64GB वेरिएंट के दाम 14,999 रुपये हैं। 6GB+128GB वेरिएंट के दाम 16,499 रुपये हैं। 8GB+128GB वेरिएंट के दाम 17,999 रुपये हैं। फोन की बिक्री 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी। HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा। इस तरह से वह हरेक वेरिएंट को उसकी दाम से एक हजार रुपये कम में हासिल कर सकेंगे। 
 

Poco X4 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाले Poco X4 Pro 5G में 6.67 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैंपलिंग रेट है। Poco X4 Pro 5G स्‍मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है। डायनैमिक रैम फीचर भी इसमें है, जिससे रैम को 11GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Poco X4 Pro 5G ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 256GB तक के इनबिल्ट स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 67वॉट का चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। डिवाइस का वजन 205 ग्राम है। 
Advertisement
 

Poco M4 Pro 4G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इसमें 6.43 इंच का फुल-HD+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1000 की निट्स ब्राइटनेस, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट है। Poco M4 Pro में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें भी डायनैमिक रैम फीचर है, जिससे रैम को 11जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

Poco M4 Pro 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में अल्ट्रावाइड कैमरा और मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। यह 256GB तक स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। Poco M4 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive, premium design
  • Very good battery life, fast charging
  • Good 120Hz display
  • Loud stereo speakers
  • Decent performance
  • Bad
  • Cameras are average, poor low-light performance
  • No 4K or 60fps video recording
  • MIUI needs optimisation
  • Top-heavy design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.