Poco X3 Pro फोन आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Poco X3 Pro फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट पर काम करता है, जिसे Adreno 640 GPU के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि यह इस प्रोसेसर पर काम करने वाला पहला फोन है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 मार्च 2021 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 Pro का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • पोको एक्स3 प्रो में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है
  • फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले मिलता है

फोन में 5,160mAh बैटरी मिलती है

Poco X3 Pro स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके लिए कंपनी एक इवेंट का आयोजन कर रही है। बता दें, कंपनी ने पिछले हफ्ते Poco X3 Pro और Poco F3 स्मार्टफोन को ग्लोबली पेश किया था। पोको एक्स3 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 4जी प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यही नहीं, कंपनी ने फास्ट चार्जिंग एक्सपिरियंस के लिए इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।
 

Poco X3 Pro India launch livestream details

Poco X3 Pro स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च के लिए एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया है, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। पोको एक्स3 प्रो फोन को ग्लोबली दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया था, जिसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 249 यूरो (लगभग 21,400 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 299 यूरो (लगभग 25,700 रुपये) है। यह फोन फैंटम ब्लैक, फ्रॉस्ट ब्लू और मेटल ब्रॉन्ज़ कलर ऑप्शन में आता है। उम्मीद की जा सकती है कि भारत में इसकी कीमत इसी के आसपास की होगी।
Advertisement
 
 

Poco X3 Pro specifications

जैसे कि हमने बताया पोको एक्स 3 प्रो ग्लोबली पिछले हफ्ते लॉन्च किया जा चुका है, जो कि Android 11 पर आधारित MIUI for Poco 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले पैनल 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है और यह गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन से लैस है। यह 7nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट पर काम करता है, जिसे Adreno 640 GPU के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि Poco X3 Pro इस प्रोसेसर पर काम करने वाला पहला फोन है। इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 491,412 है, जो काफी प्रभावशाली है। यह चिपसेट Snapdragon 765G चिपसेट से 52 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। फोन 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज से लैस आता है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Poco X3 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, और दो 2-मेगापिक्सल (मैक्रो और डेप्थ) सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।
Advertisement

पोको एक्स3 प्रो में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,160mAh बैटरी मिलती है। दावा किया गया है कि बैटरी 59 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। इसके अलावा यह भी दावा है कि फुल चार्ज में फोन 11 घंटे तक गेमिंग, 117 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 18 घंटे वीडियो प्लेबैक और 6.5 घंटे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फोन में डुअल स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance in benchmarks
  • IP53 rating
  • Good battery life
  • 120Hz display
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Promotional content in MIUI 12
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.