Poco X3 भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Poco India ने ट्विटर पर साझा किया है कि Poco X3 को भारत में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Poco X3 भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Poco X3 की भारत में कीमत 20,000 + टैक्स हो सकती है

ख़ास बातें
  • Poco X3 भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च
  • Poco X3 NFC की तुलना में भारतीय वेरिएंट में हो सकती है बड़ी बैटरी
  • कीमत को लेकर भी किए जा चुके हैं दावे
विज्ञापन
Poco X3 भारत में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस बात की जानकारी खुद ब्रांड ने ट्विटर पर दी है। पोको एक्स3 को पिछले हफ्ते यूरोपीय बाज़ारों में लॉन्च किए गए Poco X3 NFC का ट्विक्ड (थोड़े बदलावों के साथ) वेरिएंट बताया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अपनी तरफ से फिलहाल इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है और न ही टीज़र ट्वीट में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी दी, लेकिन एक समर्पित फ्लिपकार्ट टीज़र पेज से पता चलता है कि Poco X3 में यूरोपीय पोको एक्स3 एनएफसी की तरह ही स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर होगा। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि पोको एक्स3 को डिज़िटल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा या इसकी सिर्फ एक घोषणा होगी।

Poco India ने ट्विटर पर साझा किया है कि Poco X3 को भारत में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। पोको इंडिया द्वारा साझा किया गया 10 सेकंड का टीज़र वीडियो फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन और पीछे क्वाड कैमरा सेटअप की जानकारी मिलती है। अन्य पोको फोन मॉडल की तरह, पोको एक्स3 भी फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।
 

Poco X3 price in India (expected)

हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि पोको एक्स3 की भारत में कीमत 18,999 रुपये या 19,999 रुपये होगी और इस बात पर भी ज़ोर दिया था कि संभावना है कि कीमत 19,999 रुपये रखी जाए। यूरोप में, पिछले हफ्ते Poco X3 NFC (ग्लोबल) को लॉन्च किया गया था और वहां इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 229 यूरो (लगभग 19,900 रुपये) और 269 यूरो (लगभग 23,400 रुपये) है। हाल ही में, पोको इंडिया के महाप्रबंधक सी मनमोहन ने ट्विटर पर संकेत दिया था कि फोन को भारत में 20,000 + टैक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

Poco X3 specifications (expected)

कीमत की जानकारी लीक करने वाले टिप्सटर ने यह भी दावा किया था कि भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में थोड़ी बड़ी बैटरी होगी। याद दिला दें कि Poco X3 NFC में 5,160mAh बैटरी है। इसके अलावा यह भी जानकारी लीक हुई थी कि पोको एक्स3 का इंडियन वेरिएंट 8 जीबी रैम से लैस होगा।

फोन के ग्लोबल वेरिएंट की बात की जाए तो डुअल-सिम पोको एक्स3 एनएफसी हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

Poco X3 NFC में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। आगे की तरफ होल पंच कट आउट है जिसमें 20 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिलेगी।

Poco X3 NFC की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »