Poco X2 पर चल रहा है काम, बेंचमार्क साइट पर अहम स्पेसिफिकेशन साथ लिस्ट

Geekbench लिस्टिंग से हमें Poco X2 से बारे में जानकारी मिली है। इसके साथ कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जनवरी 2020 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 के अपग्रेड को 2020 में लॉन्च किया जाएगा
  • क्वालकॉम चिपसेट के अलावा पोको एक्स2 में 8 जीबी रैम होगा
  • Xiaomi ने अभी तक पोको एक्स2 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
Xiaomi ने अगस्त 2018 में अपने Poco स्मार्टफोन ब्रांड से पर्दा उठाया था। इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन Poco F1 है। हालांकि, पोको एफ1 के अपग्रेड का यूजर्स लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। अनुमान था कि यह Poco F2 होगा। इस बीच बेंचमार्क साइट Geekbench पर Xiaomi के एक फोन को लिस्ट कर दिया गया है। यह Poco X2 पर काम चलने की ओर इशारा है। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से पता चला है कि कथित पोको एक्स2 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। बीते महीने Pocophone Global के प्रमुख ऑलविन ने इशारा दिया था कि Poco F1 के अपग्रेड को 2020 में लॉन्च किया जाएगा।

Geekbench लिस्टिंग से हमें Poco X2 से बारे में जानकारी मिली है। इसके साथ कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए हैं। पता चला है कि नए स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 के साथ “phoenixin” कोडनेम वाला नया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। संभव है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर हो। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल Redmi K30 में हुआ है।

क्वालकॉम चिपसेट के अलावा पोको एक्स2 में 8 जीबी रैम होगा। बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चला है कि फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 547 और मल्टी कोर टेस्ट में 1,767 का स्कोर मिला है। लिस्टिंग से पता चला है कि अपलोड की तारीख 14 जनवरी है।

Xiaomi ने अभी तक पोको एक्स2 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग में ज़िक्र किए गए स्पेसिफिकेशन से प्रतीत होता है कि यह फोन रेडमी के30 का ही री-ब्रांडेड वर्ज़न होगा। चीन में इस फोन के 4जी और 5जी वेरिएंट लाए जाएंगे। हमने इस संबंध में Xiaomi को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement

इस हफ्ते ही एक ट्रेंडमार्क की लिस्टिंग से पोको एफ1 के अपग्रेड Poco F2 के बारे में जानकारी मिली थी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X2, Pocophone, Poco, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.