Poco X2 की आज दोपहर 12 बजे फिर होगी सेल, इन ऑफर्स का उठाएं लाभ

Poco X2 की यह सेल आज यानी 17 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह फोन केवल फ्लिपकार्ट की वेबासइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस सेल में Poco फोन एटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फीनिक्स रेड रंग के विकल्पों में मिलेगा।

Poco X2 की आज दोपहर 12 बजे फिर होगी सेल, इन ऑफर्स का उठाएं लाभ

Poco X2 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Poco X2 की खासियत 64 मेगापिक्सल सोनी IMX686 कैमरा सेंसर है
  • फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है
  • ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट भी मिलेगी
विज्ञापन
Poco X2 लॉन्च के समय से ही लोकप्रियता हासिल कर चुका है। हर फ्लैश सेल में स्मार्टफोन तेज़ी के साथ आउट-ऑफ-स्टॉक हो जाता है। पोको एक्स2 को लॉन्च के बाद से कई बार फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है और यदि आप इसे अभी तक नहीं खरीद पाएं हैं तो आपको आज एक बार फिर मौका मिल रहा है। Poco X2 की फ्लैश सेल आज एक बार फिर होने जा रही है। स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Poco X2 को फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। यह भारत में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। पोको एक्स2 की सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। यहां हम आपको Poco X2 की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन और फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Poco X2 price in India, sale timing and offers

पोको एक्स2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाता है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

Poco X2 की यह सेल आज यानी 17 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह फोन केवल फ्लिपकार्ट की वेबासइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस सेल में Poco फोन एटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फीनिक्स रेड रंग के विकल्पों में मिलेगा। सेल के दौरान ग्राहक ICICI कार्ड का इस्तेमाल कर फोन पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।


Poco X2 specifications  

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 730जी प्रोसेसर के साथ आता है।

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »