Poco X2 की 'सबसे बड़ी' सेल आज: ये है कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है, जिसका मेन कैमरा 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 सेंसर से लैस है। पोको एक्स2 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इसके साथ ग्राहकों को कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 की सेल में आज Phoenix Red कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा
  • फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया गया है
  • पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप शामिल है

Poco X2 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

Poco X2 को खरीदने के इच्छुक ग्राहक स्मार्टफोन को आज खरीद सकते हैं। फरवरी की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुए पोको एक्स2 की सेल आज होने जा रही है। स्मार्टफोन की तीन बार फ्लैश सेल हो चुकी है और आज यानी 3 मार्च को यह पोको एक्स2 अपनी चौथी सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। आज की सेल का मुख्य आकर्षण का केंद्र फोन का फीनिक्स रेड कलर वेरिएंट होगा। कंपनी के मुताबिक, आज होने वाली Poco X2 सेल कंपनी की अब तक की 'सबसे बड़ी सेल' होगी। इस सेल को 'हेड फॉर रेड' सेल का नाम दिया गया है। आज होने वाली Poco X2 Sale में केवल फोन का फीनिक्स रेड रंग ही बेचा जाएगा।

पोको एक्स2 की मुख्य हाइलाइट्स फोन में शामिल दमदार मिड-रेंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, सोनी आईएमएक्स686 सेंसर वाला 64-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप आदि है। पोको एक्स2 को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मार्केट में उतारा गया है। आइए Poco X2 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिपिकेशन के बारे में जानते हैं।


Poco X2 price in India, sale date, offers

Poco X2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कीकीमत 15,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाता है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
Advertisement

पोको एक्स2 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि इस सेल में फोन का भरपूर मात्रा में स्टॉक उपलब्ध होगा। सेल के दौरान ग्राहक ICICI कार्ड का इस्तेमाल कर फोन पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। यह सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी।
 

Poco X2 specifications

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 730जी प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.