5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Poco M7 Plus 5G लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Poco ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की Full-HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M7 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • Poco M7 Plus 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर है।

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की Full-HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Poco M7 Plus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco M7 Plus 5G Price

Poco M7 Plus 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 19 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को एक्वा ब्लू, कार्बन ब्लैक और क्रोम सिल्वर शेड्स में खरीद पाएंगे।

Advertisement

Poco M7 Plus 5G Specifications, Features

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की Full-HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सर्कैडियन स्टैंडर्ड के लिए ट्रिपल टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन शामिल हैं। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। कंपनी दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो M7 Plus 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 18 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 169.48 मिमी, चौड़ाई 80.45 मिमी, मोटाई 8.40 मिमी और वजन 217 ग्राम है।

Advertisement

Poco M7 Plus 5G की कीमत कितनी है?

Poco M7 Plus 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

Poco M7 Plus 5G में कैसी डिस्प्ले है?

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की Full-HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

Poco M7 Plus 5G का कैमरा कैसा है?

Poco M7 Plus 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Poco M7 Plus 5G की बैटरी कैसी है?

Poco M7 Plus 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 18 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Poco M7 Plus 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Poco M7 Plus 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.