Poco M7 5G फोन 6GB रैम, 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Rs 10 हजार से कम में होगा लॉन्च!

Poco M7 5G में 5160mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा होगा। फोन में IP52 रेटिंग भी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 21:07 IST
ख़ास बातें
  • Poco M7 5G का लॉन्च 3 मार्च के लिए निर्धारित किया गया है
  • Poco M7 5G में 6.88 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है

Poco M7 5G में 6.88 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन होगा।

Poco अपना नया फोन Poco M7 5G लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन 3 मार्च को मार्केट में दस्तक देगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन के लिए एक लैंडिंग पेज भी एक्टिव हो चुका है। लॉन्च से पहले Poco M7 5G के स्पेसिफिकेशंस भी सामने आने लगे हैं। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट आने वाला है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony का मेन कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। फोन में 6GB रैम दी गई है। आइए जानते हैं इसकी प्राइसिंग और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Poco M7 5G Specifications

Poco M7 5G का लॉन्च 3 मार्च के लिए निर्धारित किया गया है। यह फोन कंपनी Flipkart के माध्यम से लॉन्च करेगी जिसके लिए लैंडिंग पेज भी लाइव है। Poco M7 5G के स्पेसिफिकेशंस यहां सामने आ गए हैं। Poco M7 5G में 6.88 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। आंखों की सुरक्षा के लिए यह TUV सर्टिफिकेशन से लैस होगा। 
Advertisement

इसके अलावा फोन में डस्ट और वाटर प्रूफ फीचर भी दिया गया है। धूल और पानी में यह आसानी से खराब न हो, इसके लिए डिवाइस को IP52 रेट किया गया है। Poco M7 5G में 50MP का मेन कैमरा होगा जो कि Sony IMX852 सेंसर से लैस होगा। यह 1080p वीडियो 30fps पर शूट कर सकेगा। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा बताया गया है। 

प्रोसेसर की बात करें तो पोको इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट देने जा रही है। जिसके साथ में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलेगी। फोन में बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5160mAh की होगी। साथ में रिटेल बॉक्स के अंदर 33W का चार्जर भी मिलेगा। फोन में Android 14 देखने को मिल सकता है जिसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। 
 

Poco M7 5G Price in India

Poco M7 5G भारत में एक बजट फ्रेंडली फोन के रूप में पेश किया जाएगा। कंपनी ने कीमत की पुष्टि अभी तक नहीं की है, लेकिन संकेत दिया है कि इसकी कीमत Rs 10 हजार के आसपास रहेगी। फोन को कंपनी सैटिन ब्लैक, मिंट ग्रीन और ऑशन ब्लू कलर्स में पेश करने जा रही है। यह खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart पर भी उपलब्ध होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.