Poco M7 5G Airtel Exclusive Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Poco ने आधिकारिक तौर पर Poco M7 5G Airtel Exclusive एडिशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Poco M7 5G Airtel Edition की कीमत 9,249 रुपये है।
  • Poco M7 5G में 6.88 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है।
  • Poco M7 5G में 5,160mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M7 5G Airtel Exclusive Edition में 6.88 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco ने बीते हफ्ते Poco M7 5G को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया था और अब इसकी रिलीज के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Poco M7 5G Airtel Exclusive एडिशन जारी कर दिया है। यहां हम आपको Poco M7 5G Airtel Exclusive Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco M7 5G Airtel Exclusive Edition Price


कीमत की बात की जाए तो Poco M7 5G Airtel Edition की कीमत 9,249 रुपये है। इसमें सभी ऑफर शामिल हैं, जो इसे स्टैंडर्ड Poco M7 से ज्यादा किफायती बनाता है, जिसकी कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है। नाम से पता चलता है यह मॉडल सिर्फ Airtel नेटवर्क के लिए ही उपलब्ध होगा और अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ काम नहीं करेगा। इस फोन की बिक्री 13 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए शुरू होगी।


Advertisement
Poco M7 5G Airtel Exclusive Edition Specifications


Poco M7 5G में 6.88 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। M7 5G भी तीन कलर ऑप्शन जैसे कि मिंट ग्रीन, सैटिन ब्लैक और ओशन ब्लू में आता है। इस फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS कस्टम स्किन पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी 2 साल के लिए ओएस अपडेट का वादा करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, जीपीएस,ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ड्यूल बैंड वाई-फाई शामिल हैं।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable CPU performance
  • Optimised user interface
  • Decent daytime photography
  • Long battery life
  • Bad
  • Design is similar to other phones
  • Runs on Android 14
  • Preinstalled bloatware (Uninstallable)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.