Poco M5 मिल रहा 4500 रुपये सस्ता, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर फ्लिपकार्ट पर तगड़ा डिस्काउंट

Poco M5 में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Poco M5 में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M5 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Poco M5 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M5 में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco M5 की कीमत भारत में कम हो गई है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान 15 जुलाई से यह फोन डिस्काउंट पर मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर बैंक डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था।लॉन्च के वक्त फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये होगी, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये होगी।


Poco M5 की कीमत और ऑफर


Poco M5 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर 8,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये है। भारतीय बाजार में यह फोन सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। तब बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये थी और हाई एंड वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये थी। इसका मतलब यह है कि फोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ई-कॉमर्स दिग्गज 10,100 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुल मिलकार 4,500 रुपये तक बचत हो सकती है।


Advertisement
Poco M5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Poco M5 में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर 6nm MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.