5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला Poco M3 Pro 5G फोन भारत में 8 जून को होगा लॉन्च

ग्लोबल कीमत की बात करें, तो Poco M3 Pro 5G की कीमत EUR 159 (लगभग 14,100 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (लगभग 15,900 रुपये) है।

5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला Poco M3 Pro 5G फोन भारत में 8 जून को होगा लॉन्च

कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो में आ सकता है फोन

ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G ग्लोबली हो चुका है लॉन्च
  • पोको एम3 प्रो 5जी में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
  • पोको एम3 प्रो 5जी में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 8 जून को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। यह हैंडसेट पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब अगले हफ्ते इसे भारतीय मार्केट में भी पेश कर दिया जाएगा। Poco ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि पोको एम3 प्रो 5जी फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। यह नया फोन मौजूदा Poco M3 का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि पोको एम3 प्रो 5जी फोन कंपनी के पोर्टफॉलियो का भारत में पहला 5जी फोन होगा।

कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 8 जून को लॉन्च होगा। इसके अलावा, Flipkart ऐप पर भी एक बैनर लाइव किया गया है, जिससे यह कंफर्म होता है कि यह फोन खरीद के लिए इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। ग्लोबल कीमत की बात करें, तो Poco M3 Pro 5G की कीमत EUR 159 (लगभग 14,100 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (लगभग 15,900 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो है कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो। माना जा रहा है कि इसकी भारतीय कीमत और कलर ऑप्शन भी ग्लोबल वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
 

Poco M3 Pro 5G specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी का भारतीय वेरिएंट भी ग्लोबल वेरिएंट के समान हो सकता है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है, इसमें डायनमिकस्विच फीचर और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम3 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, एआई कैमरा 5.0, मूवी फ्रेम, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके साथ एआई ब्यूटिफाई, टाइमड बर्स्ट, एआई पोर्ट्रेट और मूवी फ्रेम फीचर्स मौजूद हैं।

Poco M3 Pro 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम स्लॉट, 5जी, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

सेंसर्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, IR ब्लास्टर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • कमियां
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »