48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Poco M3 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Poco M3 Pro 5G फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 जून 2021 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G की सेल 14 जून से शुरू होगी
  • पोको एम3 प्रो 5जी में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन के वर्चुअल इवेंट के जरिए आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन में आता है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन Poco M3 स्मार्टफोन का सक्सेसर है, जो कि भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। प्रो मॉडल 5जी सपोर्ट के साथ आया है, जिसके साथ हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ आता है।
 

Poco M3 Pro 5G price in India, availability

Poco M3 Pro 5G फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फोन की सेल 14 जून दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू होगी। वहीं, कंपनी 14 जून के लिए सबसे पहले इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध कराएगी।
Advertisement
 

Poco M3 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम3 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है, इसमें डायनमिकस्विच फीचर और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम3 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

Poco M3 Pro 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम स्लॉट, 5जी, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

सेंसर्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, IR ब्लास्टर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Bad
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.