Poco M3 भारत में 6000mAh बैटरी, 6GB रैम, 3 कैमरा के साथ 10,999 रुपये में लॉन्च

Poco M3 फोन Poco M सीरीज़ का तीसरा फोन है, इससे पहले इसमें Poco M2 और Poco M2 Pro फोन शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 फरवरी 2021 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • फोन की सेल 9 फरवरी से शुरू होगी

फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है

Poco M3 स्मार्टफोन को आखिरकार आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, यह फोन Poco M2 का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। पोको एम3 फोन को भारत से पहले नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है और आज आखिरकार इसे भारत में भी पेश कर दिया गया है। हालांकि, भारत में इस फोन को कुछ बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की खासियतों के बारे में बात करें, तो फोन 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6 जीबी रैम दिया गया है। यह Poco M सीरीज़ का तीसरा फोन है, इससे पहले इसमें Poco M2 और Poco M2 Pro फोन शामिल हैं।
 

Poco M3 price in India

Poco M3 की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की है। जबकि फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की सेल Flipkart के माध्यम से 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इच्छुक ग्राहको को पोको एम3 की खरीद पर ICICI कार्ड का इस्तेमाल करने पर व ईएमआई ट्रांसजेक्शन करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेट डिस्काउंट प्राप्त होगा।
Advertisement

आपको बता दें, ग्लोबली पोको एम3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) थी, जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) का था। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक रंग विकल्प में आता है।
 

Poco M3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है।

Poco ने इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की पेशकश की है, जिन्हें समर्पित माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।
Advertisement

Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वज़न 198 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M3, Poco M3 Price in India, Poco M3 specifications, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.