Poco M2 Pro भारत में लॉन्च होगा 7 जुलाई को

हाल ही में मॉडल नंबर M2003J6CI के साथ Poco M2 Pro को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। यह वही मॉडल नंबर है जो ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन और वाई-फाई एलायंस दोनों साइटों पर भी देखे जा चुका है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 14:15 IST
ख़ास बातें
  • कई अफवाहों का हिस्सा रह चुका है Poco M2 Pro
  • Snapdragon 720 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है आगामी फोन
  • 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगा पोको एम2 प्रो का लॉन्च इवेंट

Poco M2 Pro हो सकता है Snapdragon 720 चिपसेट से लैस

Poco M2 Pro भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने स्मार्टफोन के भारत मे लॉन्च को लेकर मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। पोको एम2 प्रो पिछले कुछ समय से अफवाहों में चला आ रहा है। स्मार्टफोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन साइट में देखा गया था, जिससे यह काफी हद तक साफ हो गया था कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब मीडिया इनवाइट भेजने के साथ कंपनी ने यह पुष्टि कर दी है कि Poco M2 Pro भारत में अगले हफ्ते लॉन्च हो जाएगा। याद दिला दें कि पोको इंडिया के महाप्रबंधक सी मनमोहन ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था कि पोको इस फोन को अगले 20 से 25 दिनों में लॉन्च कर देगी। फिलहाल कंपनी ने आगामी पोको एम2 प्रो की स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और न ही इसके टीज़र्स जारी किए हैं।

बुधवार को Poco India ने Poco M2 Pro के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि करते हुए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इनवाइट में स्मार्टफोन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें लॉन्च इवेंट की तारीख और समय का खुलासा कर दिया गया है। इनवाइट के अनुसार, पोको एम2 प्रो 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट को पोको के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement
 

टीज़र से यह भी पता चलता है कि Poco M2 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो चौकोर कैमरा मॉड्यूल में सेट होगा। इसके अलावा Flipkart ने भी इसके लिए समर्पित माइक्रोसाइट बनाई है, जो इस फोन का बैक दिखाती है। हालांकि इसमें स्मार्टफोन की अन्य जानकारियों के बारे में पता नहीं चलता है।

हाल ही में मॉडल नंबर M2003J6CI के साथ Poco M2 Pro को BIS साइट पर देखा गया था। यह वही मॉडल नंबर है जो ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन और वाई-फाई एलायंस दोनों साइटों पर देखा गया था। इसके अलावा फोन को मई में Xiaomi इंडिया के आरएफ एक्सपोज़र पेज पर भी देखा गया था।
Advertisement

माना जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 720 चिपसेट पर काम करेगा। कई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग इशारा करती है कि फोन ब्लूटूथ 5 और डुअल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.