Poco M2 Pro की फ्लैश सेल आज एक बार फिर से, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Poco M2 Pro की खासियत 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली एक बड़ी बैटरी, दमदार मिड-रेंज प्रोसेसर और 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2020 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगा
  • तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है पोको फोन
  • 33W फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी और दमदार मिड-रेंज प्रोसेसर से है लैस

Poco M2 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है

Poco M2 Pro की सेल आज एक बार फिर Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन दो दिन पहले भी सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। याद दिला दें कि फ्लिपकार्ट पर Big Saving Days सेल चल रही है, जो 10 अगस्त तक चलेगी। पोको एम2 प्रो को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। यह लगभग Redmi Note 9 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट है। पोको एम2 प्रो की खासियत 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली एक बड़ी बैटरी, दमदार मिड-रेंज प्रोसेसर और 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने Poco M2 Pro में डस्ट और स्पैल्श रेसिस्टेंस के लिए पी2आई नैनो कोटिंग दी है।
 

Poco M2 Pro price in India, sale offers

पोको एम2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। तीसरे वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। Poco M2 Pro को आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक रंग के विकल्पों में खरीदा जा सकता है। बता दें कि Poco M2 Pro की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली है।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों के पास एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए पांच प्रतिशत छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भी पांच प्रतिशत कैशबैक पाने का मौका है। ग्राहक Poco M2 Pro को 1,556 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं।
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।
Advertisement


Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.