• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Poco F7 Ultra, F7 Pro का डिजाइन हुआ लीक, जानें कब होंगे लॉन्च?

ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Poco F7 Ultra, F7 Pro का डिजाइन हुआ लीक, जानें कब होंगे लॉन्च?

कथित Poco F7 Pro और F7 Ultra के कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा शामिल हैं। डिवाइसेज का डिजाइन Redmi K80 और Redmi K80 Pro के समान लगता है, जिन्हें पिछले साल नवंबर में चीन में पेश किया गया था।

ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Poco F7 Ultra, F7 Pro का डिजाइन हुआ लीक, जानें कब होंगे लॉन्च?

Poco F6 (ऊपर तस्वीर में) सीरीज के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगी Poco F7 सीरीज

ख़ास बातें
  • अल्ट्रा मॉडल पीले और काले कलर के ऑप्शन में आएगा
  • Pro मॉडल में हल्के नीले और सिल्वर रंग शामिल हैं
  • इनमें पीछे की तरफ टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक सर्कुलर कैमरा आइलैंड मौजूद है
विज्ञापन
Poco F7 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 27 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ एक Pro और एक Ultra मॉडल शामिल हो सकता है। सभी मॉडल्स हालिया दिनों में लीक्स के जरिए सुर्खियों में रह चुके हैं। इनके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। अब, Poco F7 Ultra और F7 Pro के डिजाइन रेंडर्स सामने आए हैं, जो इनके फ्रंट और बैक को दिखाते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि अपकमिंग Poco स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi K80 सीरीज के रीब्रांडेड वेरिएंट होंगे। लेटेस्ट रेंडर्स भी इसी तरफ इशारा देते हैं।

टिप्सटर पारस गुग्लानी ने X पर एक पोस्ट में Poco F7 Ultra और Poco F7 Pro के रेंडर्स शेयर किए हैं। अल्ट्रा मॉडल के रेंडर से पता चलता है कि यह पीले और काले कलर के ऑप्शन में आएगा। दूसरी ओर, Pro मॉडल में हल्के नीले और सिल्वर रंग शामिल हैं। दोनों डिवाइस में आगे की तरफ एक फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन और पीछे की तरफ टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक सर्कुलर कैमरा आइलैंड मौजूद है, जिसके राइट साइड में पिल-शेप LED फ्लैश यूनिट को हॉरिजॉन्टली प्लेस किया गया है।

कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा शामिल हैं। डिवाइसेज का डिजाइन Redmi K80 और Redmi K80 Pro के समान लगता है, जिन्हें पिछले साल नवंबर में चीन में पेश किया गया था।

हालिया रिपोर्ट्स का इशारा है Poco F7 सीरीज में तीन मॉडल Poco F7 Ultra, Poco F7 Pro और Poco F7 शामिल होंगे। Pro और Ultra के 27 मार्च को लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि F7 इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

यदि Poco F7 Ultra को Redmi K80 Pro के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया जाता है, तो हम इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद करते हैं। वहीं, अफवाह है कि Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच OLED फ्लैट डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6550mAh बैटरी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »