3000 रुपये सस्ता मिल रहा Poco का 50MP कैमरा, 7550mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें ऑफर

30 हजार रुपये का बजट है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Poco F7 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco F7 5G में 7,550mAh की बैटरी दी गई है।
  • Poco F7 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Poco F7 5G में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Poco

30 हजार रुपये का बजट है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Poco F7 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Poco के इस 5G स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के जरिए बचत प्रदान कर रही है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर अतिरिक्त बचत का लाभ पा सकते हैं। यहां हम आपको Poco F7 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco F7 5G Price & Offers

Poco F7 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 25,250 रुपये की बचत हो सकती है। वहीं चुनिंदा मॉडल पर अतिरिक्त 2,000 रुपये मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह लॉन्च कीमत से करीब 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Poco F7 5G Features, Specifications 

Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है।  इस फोन में 7,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो F7 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.